फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   काशी विद्यापीठ ब्लाक पर गर्मी से कई मरीज बेहोश

काशी विद्यापीठ ब्लाक पर गर्मी से कई मरीज बेहोश

Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
लोहता। काशी विद्यापीठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को गर्मी और उमस के कारण कई मरीज बेहोश हो गए। गर्मी से तबीयत खराब होने पर मरीजों के साथ आए तीमारदारों ने ब्लाक पर काफी हंगामा किया। वहां पर उपस्थित डाक्टरों ने किसी तरह समझाबुझा कर मामला शांत कराया। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र का जेनरेटर खराब है। उसे ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जब ओपीडी में मरीजों का दबाव बड़ा तो उमस व गर्मी के कारण चांदपुर की संगीता, शिवदासपुर की कुसुम , मीरा, रोहनिया के रामफेर, मंडुवाडीह के बसंतू और होरी लाल बेहोश हो गये। उनकी हालत को देख कर साथ आये परिजनों ने ब्लाक पर हंगामा शुरु कर दिया। मौके पर मौजूद चिकित्साधिकारी डॉ. अमित सिंह ने किसी तरह से लोगों को समझा कर मामला शांत कराया। इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रति दिन ढाई से तीन सौ मरीज आते हैं। सोमवार को भी लगभग तीन सौ मरीज ओपीडी में आए।
विज्ञापन


कोट
जनरेटर का सेल्फ पांच दिनों से खराब होने के कारण कटौती के समय विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जेनरेटर ठीक कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। - डॉ. ओपी शुक्ला, प्रभारी चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed