{"_id":"140-137601","slug":"Varanasi-137601-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंढम फाल में नहाते समय छात्र डूबा, साथी भागे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंढम फाल में नहाते समय छात्र डूबा, साथी भागे
Varanasi
Updated Sun, 17 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर/वाराणसी। विंढम फाल में पिकनिक मनाने आया होटल मैनेजमेंट का एक छात्र शुक्रवार को नहाते समय पानी में डूब गया। उसके साथी पुलिस को इसकी सूचना देकर मौके से भाग गए। पुलिस से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिवारीजनाें ने साथियाें पर छात्र की हत्या कर शव पानी में फेंकने का आरोप लगाया। वाराणसी कैंट पुलिस दस आरोपी साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
वाराणसी के गिलट बाजार निवासी अभिलाष सोनकर (23) पुत्र प्रेमलाल सोनकर गाजियाबाद से होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था। वह रक्षाबंधन पर घर आया था। शुक्रवार सुबह वह अपने 12 साथियाें के साथ दो वाहनाें से विंढम फाल आया था। साथियाें के अनुसार सभी नहा रहे थे, तभी पानी बढ़ गया और अभिलाष उसमें बह गया। उसके साथी पुलिस को अभिलाष के बड़े भाई का फोन नंबर बताकर भाग निकले। उसके बाद शाम को अभिलाष के पिता को भी फोन से जानकारी दी। प्रेमलाल के अनुसार उन्होंने अभिलाष का फोन मिलाया तो बंद मिला। अभिलाष के दोस्ताें के मोबाइल मिलाए तो वे भी बंद मिले। शनिवार की सुबह शव मिलने की सूचना दी गई। उनका कहना है कि अभिलाष के दोस्तों की कहानी उनके गले नहीं उतर रही है। उन्होंने कैंट इंस्पेक्टर से हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इंस्पेक्टर ने घटनास्थल मिर्जापुर बता वहीं मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा। इंस्पेक्टर का कहना है कि अभिलाष के दस साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उधर, मिर्जापुर देहात कोतवाल राघवेंद्र सिंह बताया कि विंढमफाल में डूबे छात्र की मौत के मामले में उनके यहां मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होना बताया जा रहा है। उधर, शनिवार की रात करीब नौ बजे मणिकर्णिका घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।