{"_id":"140-137596","slug":"Varanasi-137596-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु के राज्यपाल ने छत से देखी गंगा आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमिलनाडु के राज्यपाल ने छत से देखी गंगा आरती
Varanasi
Updated Sun, 17 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। तमिलनाडु के राज्यपाल डॉ. के रोशैया ने शनिवार की रात अपनी पत्नी और पोते के साथ काशी में गंगा आरती देखी। देर शाम उन्होंने लोक मंगल की कामना से बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया।
देर शाम दशाश्वमेध घाट पहुंचे तमिलनाडु के राज्यपाल ने गंगा सेवानिधि की ओर से आयोजित आरती राममंदिर की छत से देखी। गंगा में जलस्तर बढ़ने की वजह से आरती छतों पर ही हो रही है। उनके साथ उनकी पत्नी के शिवालक्ष्मी और पौत्र थीरू हर्ष कोनीजेरी भी आरती में शामिल हुए। रात करीब 8.20 पर उन्होंने बाबा विश्वनाथ का रुद्राभिषेक किया। पुजारी राजेश मिश्र और ओम प्रकाश पाठक ने पूजा कराई। अर्चक वंशनारायण ने अंगवस्त्रम भेंट किया।