Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   लमही में प्रेमचंद स्मारक पर नया खुलासा

लमही में प्रेमचंद स्मारक पर नया खुलासा

Fri, 01 Aug 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Fri, 01 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। लमही में कथा सम्राट प्रेमचंद की याद में राष्ट्रीय स्मारक की स्थापना को लेकर नए तथ्य सामने आए हैं। पता चला है कि कथा सम्राट के घर को स्मारक बनाने की देन मुलायम सरकार की नहीं है। इसका शिलान्यास 1959 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने किया था। प्रेमचंद जयंती पर गुरुवार को लमही पहुंचे उनके पोते और भतीजी ने यह खुलासा किया। बताया कि स्मारक की स्थापना वाला 55 साल पुराना शिलापट्ट उखाड़ कर गायब कर दिया गया है। इस गलती को सरकार को जल्द दुरुस्त कराना चाहिए, ताकि आने वाली पीढि़यां और शोधार्थी हकीकत को जान सकें।
विज्ञापन

लमही में जिस घर में रहकर मुंशी प्रेमचंद ने कथा साहित्य की यात्रा को आगे बढ़ाया था, उसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने के लिए उनके छोटे भाई महताब राय ने नौ जुलाई, 1958 को नागरी प्रचारिणी सभा को दान कर दिया था। 8 अक्तूबर, 1959 को देश के प्रथम राष्ट्रपति ने प्रेमचंद स्मारक का शिलान्यास किया था। उस समारोह में यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री संपूर्णानंद भी मौजूद थे। गुरुवार को प्रेमचंद की 134वीं जयंती पर लमही पहुंची महताब राय के पौत्र प्रदीप राय, अनूप राय और उनकी बेटी नंदिनी राय ने यह दावा किया। प्रदीप ने शिलान्यास के समय नागरी प्रचारिणी सभा की ओर से छपवाकर बांटे गए निमंत्रण कार्ड को भी दिखाया। वह कार्यक्रम गोविंद वल्लभ पंत की अध्यक्षता में हुआ था। प्रदीप ने बताया कि उस शिलापट्ट को उखाड़कर फेंकवा दिया गया है। प्रेमचंद स्मारक मुलायम सरकार की देन नहीं है, बल्कि उन्होंने वर्ष 2005 में रुचि लेकर इसका नवीनीकरण कराया। इस सच से लोगों को परिचित कराया जाना चाहिए। प्रदीप का कहना है कि उस पुराने शिलापट्ट को स्मारक स्थल पर लगवाया जाना चाहिए, ताकि लोग इतिहास को जान सकें। ऐसा न करके संस्कृति विभाग प्रेमचंद स्मारक से जुड़े सत्य को छिपा रहा है। प्रेमचंद के परिजनों ने बताया कि लमही महोत्सव का आयोजन तो होता है लेकिन उनके घर पर इसकी सूचना तक नहीं दी जाती। बिना बुलाए ही प्रेमचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने उनके घर के लोग आते हैं।
विज्ञापन


कोट-फोटो के साथ
------------
प्रेमचंद स्मारक के 55 साल पुराने शिलापट्ट को कहां छिपा कर रखा गया है, इसकी जांच कराई जानी चाहिए। अगर वह नहीं मिलता तो दूसरा शिलापट्ट बनवाकर वहां तत्काल लगवाया जाना चाहिए, ताकि ऐतिहासिक गलती से बचा जा सके। - अनूप राय, महताब राय के पौत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed