{"_id":"140-130900","slug":"Varanasi-130900-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जून से समर हास्टल की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जून से समर हास्टल की सुविधा
Varanasi
Updated Tue, 27 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। ग्रीष्मावकाश के दौरान बीएचयू के शोध छात्र-छात्राओं के शोध कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से एक से 30 जून तक उन्हें ग्रीष्मकालीन छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अभी तक जिन छात्रावास में ये छात्र रह रहे थे उसकी जगह पर अब उन्हें समर हास्टल में रहना होगा। उधर, अन्य छात्र-छात्राओं को उनकी परीक्षा संपन्न होने के 48 घंटे के अंदर हास्टल खाली करने का भी निर्देश जारी कर दिया गया है। छात्र अधिष्ठाता प्रो. विनय कुमार सिंह ने सभी शोध छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि वो अपने शोध निर्देशक, विभागाध्यक्ष और संकाय प्रमुख से छात्रावास आवंटन फार्म अग्रसारित करवाकर छात्र अधिष्ठाता कार्यालय में जमा कर दें। ग्रीष्मकालीन छात्रावास के समन्वयक और छात्र अधिष्ठाता की स्वीकृति के बाद हास्टल एलॉट किया जाएगा।
----
इन्हें ये छात्रावास में किया जाएगा शिफ्ट
डा. एस राधाकृष्णन छात्रावास - कृषि विज्ञान संस्थान के शोध छात्र
डा. सीपीआर अय्यर छात्रावास - विज्ञान संकाय के शोध छात्र
राजाराम मोहन राय छात्रावास - सामाजिक विज्ञान संकाय के शोध छात्र
बिरला ब छात्रावास - कला संकाय के शोध छात्र
रुइया छात्रावास - संस्कृति विद्या धर्म विज्ञान संकाय के शोध छात्र
चाणक्य छात्रावास - विधि संकाय के शोध छात्र
डा. आईएन गुर्टू छात्रावास - वाणिज्य, प्रबंध शास्त्र, दृश्य कला और मंच कला संकाय के शोध छात्र
त्रिवेणी संकुल - विभिन्न संकायों की शोध छात्राएं
एसएनपीजी छात्रावास - विज्ञान संकाय की शोध छात्राएं
डा. आरपी छात्रावास - शिक्षा संकाय के शोध छात्र
सरदार वल्लभ भाई पटेल छात्रावास - छात्रावास में रह रहे सभी शोध छात्र
शिवालिक छात्रावास - दक्षिणी परिसर के शोध छात्र
विंध्यवासिनी छात्रावास - दक्षिणी परिसर की शोध छात्राएं