फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   न्यायिक प्रक्रिया में प्रशासनिक हस्तक्षेप बंद हो

न्यायिक प्रक्रिया में प्रशासनिक हस्तक्षेप बंद हो

Mon, 14 Apr 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Mon, 14 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। दी यूपी टैक्स बार एसोसिएशन के 30वें अधिवेशन के अंतिम दिन पदाधिकारियों ने वैट एक्ट के अंतर्गत आने वाली न्यायिक प्रक्रिया पर प्रशासनिक हस्तक्षेप बंद किए जाने का मुद्दा उठाया। अधिवेशन में मौजूद प्रदेश पदाधिकारियों को बताया कि हस्तक्षेप होने से अधिवक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम प्रेक्षागृह में दो दिवसीय अधिवेशन में रविवार को न्याय की अवधारणा एवं कर अधिनियम के तहत न्यायिक प्रक्रिया, एक मुश्त पंजीयन सहित कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। यूपी बार काउंसिल के सदस्य अरुण त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, श्रीनाथ त्रिपाठी ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप बंद करने की मांग अब तक कई बार उठाई जा चुकी है लेकिन शासन की अव्यवहारिक नीतियों की वजह से समस्या जस की तस बनी है। कई आश्वासनों के बाद भी वैट/प्रवेश कर में असामयिक संशोधन नहीं किया गया। पदाधिकारियों ने प्रवेश कर अधिनियम, मूल्य संवर्धित कर अधिनियम की विसंगति, ई-रिर्टन फाइलिंग सहित कई समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। इस दौरान एसोसिएशन की तरफ से कमिश्नर को संबोधित मांग पत्र एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 एचके वर्मा को दिया गया, जिस पर उन्हें यथाशीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

000

एसोसिएशन की वेबसाइट लांच
वाराणसी। अधिवेशन के अंतिम दिन दी यूपी टैक्स बार एसोसिएशन की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.यूपी टैक्स बार एसोसिएशन.कॉम की लांचिंग की गई। वेबसाइट तैयार करने वाले गाजियाबाद में संस्था के सदस्य रविदत्त कौशल ने बताया कि इसके बाद सदस्य इनकम टैक्स, सेल्स टैक्स, कामर्शियल टैक्स से जुड़ी जानकारी आसानी से हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000

शिवकुमार अरोरा अध्यक्ष, अभिनव कोषाध्यक्ष निर्वाचित
वाराणसी। दी यूपी टैक्स बार एसोसिएशन के 30वें अधिवेशन में रविवार को प्रदेश कार्यकारिणी के लिए चुनाव संपन्न हुआ। कुल 244 मतों में 184 मत पाकर मुजफ्फरनगर के शिवकुमार अरोरा अध्यक्ष चुने गए जबकि अभिनव सक्सेना मथुरा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव के साथ 30 कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए। चुनाव में 244 में से केवल 236 मत ही वैध पाए गए। अध्यक्ष पद पर शिवकुमार को 184 जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी हापुड़ के हर्ष शर्मा को 52 मत मिले। उपाध्यक्ष पर सोनभद्र के जितेंद्र श्रीवास्तव, नोएडा के पूर्णेेंदू शर्मा, संयुक्त सचिव इलाहाबाद के एनके अरोरा, बनारस से प्रभुदेव राय चुने गए। अधिवेशन के महासचिव पद पर वाराणसी के रमेश प्रसाद जायसवाल निर्वाचित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed