फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जनता की शिकायतों से अफसर बेपरवाह

जनता की शिकायतों से अफसर बेपरवाह

Tue, 25 Mar 2014 05:31 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Tue, 25 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी (ब्यूरो)। नगर निगम व जलकल के अधिकारी जनता की शिकायतों के प्रति किस कदर बेपरवाह हैं, यह सोमवार को हुई बैठक में सामने आया। नगर आयुक्त यूके त्रिपाठी ने सोमवार को कैंप कार्यालय में मातहतों के साथ बैठक की तो पता चला कि करीब सवा सौ जन शिकायतें लंबित हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त ने 27 मार्च शिकायतें निस्तारित करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

बैठक के बाद नगर आयुक्त ने बताया कि फरवरी तक नगर निगम व जलकल में सीवर जाम, आवारा पशुओं की समस्या, एवं प्रकाश व्यवस्था आदि से संबंधित दो सौ से अधिक शिकायतें लंबित थीं। कड़ाई करने पर कुछ शिकायतों का अधिकारियों ने निस्तारण किया लेकिन 125 के आसपास शिकायतें अब भी लंबित हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग में 45, इंजीनियरिंग में 44, जलकल में 44 और आलोक विभाग में 11 शिकायतें हैं। इनके अलावा अतिक्रमण हटाओ दस्ते के अधिकारियों के पास तीन, राजस्व में दो तथा विधि विभाग एवं भेलूपुर जोन में एक-एक शिकायतें लंबित हैं। कहा कि अधिकारियों को समस्याओं जल्द से जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

----
खुले वाहन में कूड़ा भेजने पर फटकार
वाराणसी (ब्यूरो)। शहर से निकलने वाले कूड़े को खुले वाहनों से निस्तारण के लिए भेजा जा रहा है। सोमवार को निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त यूके त्रिपाठी ने चौकाघाट पर खुले वाहन में कूड़ा लदा देखा तो चालक को रोक लिया। मौके पर उन्होंने संबंधित सफाई निरीक्षक को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद कूड़े को तिरपाल मंगवाकर ढकवाकर वाहन को रमना स्थित कूड़ा डंपिंग स्थल के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के निर्देश के बावजूद सफाई निरीक्षक खुले वाहनों में कूड़ा भेज रहे हैं। इसके चलते शहर में गंदगी और दुर्गंध के अलावा बीमारियां फैलने की आशंका से नागरिक परेशान हो रहे हैं। लगातार लोग शिकायतें कर रहे हैं लेकिन अधिकारी इस पर रोक नहीं लगा पा रहे। नगर आयुक्त ने चौकाघाट, कज्जाकपुरा, सिगरा, भेलूपुर, रवींद्रपुरी, लंका, महमूरगंज आदि इलाकों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सिगरा व रथयात्रा से महमूरगंज मार्ग पर बन रहीं सड़कों की प्रगति भी देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed