फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मंडुवाडीह पर बनेंगे दो और प्लेटफार्म

मंडुवाडीह पर बनेंगे दो और प्लेटफार्म

Thu, 06 Mar 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Thu, 06 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। यात्रियों की सहूलियत के लिए मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर जल्द ही दो और प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। वर्तमान में स्टेशन पर तीन प्लेटफार्म हैं लेकिन इस रूट पर गाडि़यों की संख्या बढ़ने के कारण नाकाफी साबित हो रहे हैं। इस रेलवे स्टेशन को टर्मिनल बनाकर नई ट्रेनों के संचालन की भी योजना है, जिस पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इलाहाबाद सिटी से रेलमार्ग का निरीक्षण करते हुए मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक केके अटल ने बताया कि मंडुवाडीह से इलाहाबाद के बीच सिंगल ट्रैक है। इस मार्ग पर लगातार गाडि़यों की संख्या बढ़ रही है। इस वजह से ट्रेनें लेट होती हैं और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए इस रेल खंड का दोहरीकरण किया जाएगा। इसके लिए मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर दो नए प्लेटफार्म भी बनाए जाएंगे। औडि़हार से वाराणसी रेल खंड के बीच की सिंगल ट्रैक भी डबल की जाएगी। उसके बाद औडि़हार से इलाहाबाद यातायात ज्यादा सुगम और तेज हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंड़ुवाडीह से इलाहाबाद सिटी के बीच इंटरलाकिंग काम प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योजनाओं की घोषणा हो जाती है लेकिन जल्दी धन मुहैया नहीं कराया जाता है। इससे उनको अमली जामा पहनाने में देर होती है। धन निर्गत नहीं होने के कारण वाराणसी में मंजूरी मिलने के बाद भी दो सौ योजनाएं लटकी हुई हैं। हालत यह है कि मंत्रालय की घोषणा के लगभग डेढ़ साल बाद ही योजनाओं पर अमल हो पा रहा है। निरीक्षण के वक्त रेल संरक्षा आयुक्त पीके बाजपेयी, मंडल रेल प्रबंधक अजय विजयवर्गीय उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी में बनेगी आधुनिक लांड्री
वाराणसी। अक्सर यात्री साफ चादरें और कंबल नहीं मिलने की शिकायतें करते रहते हैं। इसको दूर करने के लिए रेलवे इस महीने के अंत तक वाराणसी में आधुनिक लांड्री स्थापित करने जा रहा है। महाप्रबंधक ने उम्मीद जताई की लांड्री की स्थापना के बाद ट्रेनों में रोजाना स्वच्छ चादरें मुहैया कराई जा सकेंगी और यात्रियों को किसी तरह की शिकायत नहीं होगी।

नहीं हो सका उद्घाटन
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक केके अटल और रेल संरक्षा आयुक्त पीके बाजपेयी को बुधवार को मंडुवाडीह स्टेशन पर तीन नंबर प्लेटफार्म, आरक्षण केंद्र में सीसीटीवी, कैंट स्टेशन पर डीजल लॉबी का उद्घाटन करना था, लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने से ऐसा नहीं हो सका।

घोषणा हुई, काम नहीं हुआ पूरा
- मंडुवाडीह- इलाहाबाद सिटी का दोहरीकरण
- मंडुवाडीह से इलाहाबाद सिटी तक आधुनिक सिग्नल प्रणाली
- वाराणसी-भटनी का दोहरीकरण
- मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का विस्तार
- वाराणसी-छपरा रेलखंड पर विद्युतीकरण

जीएम के निरीक्षण के लिए दिन में ही जला दी ट्यूबलाइट
संवाददाता
वाराणसी। महाप्रबंधक के निरीक्षण की सूचना पर मंडुवाडीह स्टेशन के नवनिर्मित तीन नंबर प्लेटफार्म की लाइट दिन में ही जला दी गईं। उन्हें प्लेटफार्म का उद्घाटन करना था। उनके आने पर प्लेटफार्म की साफ-सफाई के साथ सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी गई। साथ ही प्लेटफार्म की सभी लाइट भी ऑन कर दी गईं। एक तरफ तो रेलवे के महाप्रबंधक धनाभाव की बात करते दिखे तो दूसरी तरफ दिन में लाइट जलाकर धन की बर्बादी भी हुई।



00000000000
मूल कापी
मंत्री की घोषणाओं से डेढ़ साल लेट है ‘रेल’
धनाभाव के चलते वाराणसी मंडल की 200 योजनाएं लटकी
इस महीने के अंत तक वाराणसी में खुल जाएगी लांड्री
मंडुवाडीह स्टेशन को टर्मिनल बनाकर कैंट का दबाव होगा कम
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक केके अटल ने कहा कि धन नहीं मुहैया होने के कारण केवल वाराणसी मेें ही दो सौ योजनाएं मंजूरी के बाद भी अमल में नहीं लाई जा पा रही हैं। उन्होनें कहा कि सरकारी घोषणाओं के डेढ़ साल बाद ही रेलवे में उसे अमली जामा पहनाया जाना संभव हो पाता है। श्री अटल इलाहाबाद सिटी से निरीक्षण करते हुए बुधवार को मंडुवाडीह स्टेशन पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मंडुवाडीह स्टेशन को टर्मिनल बनाकर नई गाडि़यां चलाई जाएगी। दो प्लेट फार्म मंडुवाडीह स्टेशन और बनाए जाएंगे। यह प्लेट मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी रेल खंड के दोहरीकरण के दौरान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत तक वाराणसी में आधुनिक लांड्री शुरू हो जाएगी। चांदरे साफ न होने की यात्रियों की शिकायत खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि औडि़हार से वाराणसी तक दोहरीकरण और मंड़ुवाडीह से इलाहबाद सिटी तक इंटरलाकिंग कार्य को पूरा करना है। इनके साथ रेल संरक्षा आयुक्त पीके बाजपेई और मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी अजय विजयवर्गीय समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।

चुनाव आचारसंहिता की वजह से नहीं हो सका उद्घाटन
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक केके अटल, और रेल संरक्षा आयुक्त पीके बाजपेई बुधवार को मंडुवाडीह स्टेशन पर बने नए प्लेटफार्म तीन का उद्घाटन करना था लेकिन चुनाव आचारसंहिता के चलते नहीं हो सका। इसके अलावा मंडुवाडीह आरक्षण केंद्र में सीसीटीवी, कैंट स्टेशन पर स्थित डीजल लाबी का उद्घाटन नहीं हो सका। सभी योजनाओं को बिना उद्घाटन के शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed