{"_id":"140-119352","slug":"Varanasi-119352-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी गरीबों के लिए जुटाए गर्म कपड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी गरीबों के लिए जुटाए गर्म कपड़े
Varanasi
Updated Wed, 15 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। बढ़ती ठंड के बीच गरीबों के लिए गर्म कपड़े एकत्र करने की मुहिम शहर में मंगलवार को दूसरे दिन भी चली। प्रशासन की तरफ से लगाई गईं 12 गाडि़यां पूरे शहर में घूमीं। लोगों ने खुलकर गर्म कपड़े दान किए। इन्हें एकत्र कर गाडि़यों के जरिये सांस्कृतिक संकुल लाया गया। यहां अब इन कपड़ों की छंटाई की जाएगी। 20 जनवरी के बाद सांस्कृतिक संकुल और मैदागिन स्थित टाउनहाल से प्रशासन की देखरेख में इनका वितरण होगा।
ठंड में गरीबों के राहत-बचाव के लिए जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने शहरवासियों से गर्म कपड़े दान करने की अपील की थी। सोमवार को उन्होंने गर्म कपड़े एकत्र करने के लिए लेखपालों की टीम के साथ 12 वाहनों के काफिले का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। शहर में घरों से दान में मिले कपड़ों को एकत्र करने की मुहिम मंगलवार को भी चली। कचहरी, भोजूबीर, अर्दलीबाजार, शिवपुर, डीएम कंपाउंड, नदेसर, राजाबाजार, रोडवेज कैंट, रेलवे स्टेशन, लहुराबीर, कबीरचौरा, मछोदरी, प्रहलाद घाट, विश्ोश्वरगंज, चौक, सिगरा, महमूरगंज, रथयात्रा, लक्सा, कमच्छा, करौंदी, नेवादा, सुंदरपुर आदि क्षेत्रों में जब गाडि़यां पहुंचीं तो गर्म कपड़े दान करने वालों की जैसे होड़ लग गई। स्थानीय पार्षद और नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्य भी सहयोग में लगे थे। एकत्र किए गए कपड़ों के गट्ठरों को सांस्कृतिक संकुल ले जाया गया। नागरिक सुरक्षा संगठन के डिप्टी चीफ वार्डेन डा. एसएस गांगुली ने बताया कि लहुराबीर, कबीरचौरा, मच्छोदरी, प्रह्लाद घाट, विश्वेश्वरगंज, चौक, बांसफाटक, मार्गों पर घर-घर जाकर गरम कपड़े एकत्र किए गए।