{"_id":"140-118276","slug":"Varanasi-118276-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस सोती रही, चोर चटकाते रहे ताले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस सोती रही, चोर चटकाते रहे ताले
Varanasi
Updated Fri, 03 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोलापुर। दानगंज बाजार में बुधवार की रात चौकी पुलिस सोती रही और चोरों ने बारी-बारी से चार दुकानों के ताले चटका दिए। चोर बिल्डिंग मैटेरियल, सैलून, मिठाई और टेलरिंग की दुकान से नकदी समेत हजारों का सामान लेकर चंपत हो गए।
दानगंज के निवासी राजेंद्र सिंह की बाजार में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। बुधवार रात चोर चहारदीवारी फांदकर दुकान में घुस गए और तीन साइकल और एक हजार रुपये उठा ले गए। चाभी और हेलमेट दुकान से कुछ दूरी पर स्थित खेत में फेंक दिया। इससे कुछ दूरी पर राजेंद्र यादव की मिठाई की दुकान का ताला तोड़कर चोर तीन सौ रुपये नकद, दो किलो देशी घी उठा ले गए। जाते-जाते चोर दुकान में रखी रबड़ी खा गए। इसके बाद चोर अलाऊ की गुमटी में चलने वाली टेलर की दुकान से तीन सेट पैंट-शर्ट उठा ले गए। बाजार में ही लक्ष्मी का गुमटी में सैलून है। चोर गुमटी का ताला तोड़कर चोर कैंची, शीशा आदि सामान उठा ले गए। दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।