फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   संपर्क मार्ग चौड़े हों तो मिले जाम से राहत

संपर्क मार्ग चौड़े हों तो मिले जाम से राहत

Wed, 27 Nov 2013 05:43 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Wed, 27 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। जगतगंज से अंधरापुल तथा मरी माई मंदिर से मलदहिया मार्ग पर जाम लगा हो तो लोहा मंडी से तेलियाबाग व जगतगंज मार्ग को विकल्प के रूप में अपनाया जा सकता है। कैलगढ़ कालोनी से निकलने वाले रास्तों को भी राहगीर इन मार्गों तक जाने के लिए संपर्क मार्ग के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

तेलियाबाग तिराहा से मरी माई मंदिर, अंधरापुल तक आए दिन जाम लगता है। खास तौर से आनंद सिनेमा के सामने वाली सड़क पर अक्सर राहगीर जाम से जूझते नजर आते हैं। इसी तरह मरी माई मंदिर से मलदहिया मार्ग पर भी यह समस्या बनी रहती है। ऐसे में लोग लोहा मंडी से कैलगढ़ कालोनी होते हुए तेलियाबाग व जगतगंज तिराहा को वैकल्पिक रास्ते के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। जगतगंज तिराहे से कैलगढ़ की तरफ बढ़ने पर काफी दूर तक रास्ता संकरा है। तेलियाबाग तिराहे से जो रास्ता कैलगढ़ कालोनी की तरफ मुड़ता है, शुरू में यह रास्ता भी काफी संकरा है। ये दोनों मार्ग लोहामंडी से होते हुए मलदहिया वाली सड़क पर मिलते हैं। मलदहिया से लोहामंडी की तरफ मुड़ने पर यह सड़क भी काफी संकरी है। इन मार्गों की चौड़ाई चार से छह मीटर तक बढ़ाकर इनका वैकल्पिक रास्तों के रूप में किया जा सकता है। इससे जगतगंज-अंधरापुल तथा मरी माई मंदिर से जगतगंज मार्ग पर वाहनों को दोनों तरफ मोड़कर भीड़ का दबाव कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

मरी माई मंदिर से मलदहिया मार्ग पर जाम की स्थिति में लोग सिंह मेडिकल से बाईं तरफ लोहा मंडी जाने वाले मार्ग का इस्तेमाल संपर्क माग के रूप में कर सकते हैं। इस रास्ते से कुछ गलियां कैलगढ़ कालोनी में निकलती हैं। इन गलियों की चौड़ाई बढ़ाकर संपर्क मार्ग के रूप में उपयोग कर सकते हैं। इसी तरह से कैलगढ़ कालोनी स्थित पार्क के बगल से एक रास्ता लहुराबीर-इंग्लिशिया लाइन मार्ग पर मिलता है। इस संपर्क मार्ग पर पत्थर बिछे हैं। यहां पक्की सड़क बनाने के साथ ही संपर्क मार्ग की चौड़ाई बढ़ाकर इस रास्ते का इस्तेमाल भी प्रमुख मार्ग पर भीड़ का दबाव करने के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed