{"_id":"140-107714","slug":"Varanasi-107714-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपूर्ति विभाग के छापे में 35 सिलेंडर जब्त, एक व्यक्ति धराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपूर्ति विभाग के छापे में 35 सिलेंडर जब्त, एक व्यक्ति धराया
Varanasi
Updated Wed, 11 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आपूर्ति विभाग की ओर से मंगलवार को मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के पंचक्रोसी मार्ग कंदवा में छापा मारकर अवैध रिफिलिंग के 35 सिलेंडर जब्त किए गए। रिफिलिंग के उपकरण और तौल मशीन भी बरामद की गई है। विभाग की ओर से आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत थाने में मुकदमा दर्ज कराने की अनुमति जिलाधिकारी से मांगी गई है। इस धंधे से जुड़े एक व्यक्ति को भी पकड़ गया है।
जिलापूर्ति अधिकारी अशोक यादव ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि मंडुवाडीह क्षेत्र में कुछ लोग बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरने का अवैध धंधा करते हैं। टीम के निरीक्षक लगातार नजर रखे हुए थे। मंगलवार सुबह सटीक सूचना पर टीम के निरीक्षकों ने पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा तो वहां पर 30 बड़े और 5 छोटे सिलेंडरों में अवैध रिफिलिंग हो रही थी। मौके से एक व्यक्ति को पकड़ा गया। उसने बताया कि वह बड़े सिलेंडर मंगाता था और उन्हीं में से वह छोटे सिलेंडर में गैस भरकर बेचता है। वहां पर सिलेंडर तौलने की मशीन और अवैध रिफिलिंग के उपकरण भी जब्त किए गए। आरोपी पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए डीएम से अनुमति मांगी गई है। इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।