फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   94 rangroot join indian army after 42 weeks hard training in varanasi

वाराणसी: 42 हफ्ते के कठिन प्रशिक्षण के बाद 94 रंगरूट बने भारतीय सेना का हिस्सा

Tue, 23 Feb 2021 11:53 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 23 Feb 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
94 rangroot join indian army after 42 weeks hard training in varanasi
गोरखा। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर में 42 हफ्ते के कठिन प्रशिक्षण के बाद 94 रंगरूट मंगलवार की सुबह भारतीय सेना के हिस्सा बने। पासिंग आउट परेड की सलामी पूर्वी यूपी/एमपी सब एरिया कमांडर मेजर जनरल इंद्र सिंह लांबा ने ली। पासिंग आउट परेड के बाद देश के लिए जान न्यौछावर करने की शपथ लेने वाले गोरखा जवानों को नेपाली संस्कृति के अनुसार उनका परंपरागत औजार खुकरी भेंट की गई। 

विज्ञापन


मेजर जनरल इंद्र सिंह लांबा ने रंगरूटों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी जवान हमेशा शिक्षा से जुड़े रहें और रोजाना कुछ नया सीखते रहें। चीन और पाकिस्तान जैसे दुश्मन देशों के छक्के छुड़ाने में हम कभी पीछे नहीं रहेंगे और हमेशा मुंहतोड़ जवाब देंगे।
विज्ञापन


यह जीवन इस देश की रक्षा और सेवा के लिए है। हम सभी को खुद पर इसलिए गर्वान्वित होना चाहिए कि हम विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेना का हिस्सा है। पासिंग आउट परेड में 39 जीटीसी के कमांडिंग अफसर ब्रिगेडियर हुकुम सिंह बैंसला, डिप्टी कमांडेंट कर्नल वीएस सावियान और एजुकेशन अफसर कर्नल विकास आदि मौजूद रहे। उधर, भारतीय सेना का हिस्सा बनने वाले रंगरूटों को पासिंग आउट परेड में देख कर उनके परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed