{"_id":"5cb8d979bdec22144c1945c4","slug":"91555618169-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की डांट से नाराज होकर भागा था किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की डांट से नाराज होकर भागा था किशोर
विज्ञापन
चौबेपुर। रैमला गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य उमेश यादव का बेटा प्रिंस (13) परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर घर से चला गया था। गुरुवार की भोर में प्रिंस को कैंट रेलवे स्टेशन से बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। इसके साथ ही किशोर के गायब होने के प्रकरण का 12 घंटे में पटाक्षेप कर चौबेपुर पुलिस ने राहत की सांस ली।
चौबेपुर थाना अंतर्गत रैमला गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य उमेश यादव का बेटा प्रिंस बुधवार की शाम पांच बजे के बाद लापता हो गया था। इसे लेकर अपहरण की आशंका जताई गई थी और परिजनों के साथ ही पुलिस जिले भर में प्रिंस की तलाश कर रही थी। चौबेपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में प्रिंस ने बताया कि उसके पापा ने उसे डांट दिया था। इससे नाराज होकर वो बुधवार की शाम 5:30 बजे के लगभग घर से निकला। भगतुआ में ऑटो में बैठ कर प्रिंस कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचा। कुछ देर इधर-उधर घूमने के बाद वो एक ट्रेन में बैठ कर जौनपुर चला गया।
जौनपुर में उसे कुछ समझ नहीं आया तो ट्रेन में बैठ कर वापस कैंट रेलवे स्टेशन आया। इस दौरान प्रिंस पर कैंट रेलवे स्टेशन के वाहन स्टैंड के एक कर्मचारी की नजर पड़ी तो उसने पुलिस को सूचना दी। प्रिंस की खोजबीन में जुटी सूचना पर कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची और उसे लेकर चौबेपुर थाने गई। इसके बाद परिजनों को बुलाकर उन्हें प्रिंस को सुपुर्द कर दिया गया।