{"_id":"5c9a88bfbdec221428362935","slug":"91553631423-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने ट्रेलर चालक से सात हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने ट्रेलर चालक से सात हजार लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जामुराद। नेशनल हाईवे दो पर रूपापुर में सोमवार की रात वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रहे ट्रेलर चालक को तमंचे की मुठिया से घायल कर कार सवार बदमाशों ने सात हजार रुपए लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश प्रयागराज की ओर भाग निकले। भुक्तभोगी चालक ने घटना के संबंध में मिर्जामुराद थाने में पांच बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
मथुरा निवासी चालक ट्रेलर लेकर वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रहा था। रूपापुर में कार सवार बदमाशों ने ट्रेलर को ओवरटेक कर रुकवाया और तमंचा सटा दिया। चालक ने विरोध किया तो उसके सिर पर तमंचे की मुठिया से वार कर बदमाशों ने सात हजार रुपए लूट लिए। सूचना पाकर पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन शुरू की लेकिन उनका पता नहीं लगा। इस संबंध में मिर्जामुराद इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रेलर और कार में टक्कर हो गई थी। इसके चलते कार सवार लोग ट्रेलर चालक को रोक कर पैसा मांग रहे थे। इसी बीच दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और ट्रेलर चालक को घायल कर कार सवार भाग निकले।