फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गंगा में डाले गए 400 कछुए

गंगा में डाले गए 400 कछुए

Fri, 07 Dec 2018 01:47 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
गंगा में डाले गए 400 कछुए
वाराणसी। अभी काशी से कछुआ अभ्यारण्य हटाया नहीं गया है। वन विभाग ने हाल ही में चार सौ मांसाहारी कछुए गंगा में छोड़े हैं। गंगा को स्वच्छ रखने में ये अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

गंगा में जल परिवहन शुरू किए जाने की वजह से यहां से कछुआ अभ्यारण्य को प्रयागराज शिफ्ट किया जाना है। रामनगर में मल्टी मॉडल टर्मिनल तैयार हो चुका है। क्रूज और नावों का चालन जारी है। जांच में पता चला है कि कछुए यहां से पलायन कर जाते हैं। इसलिए अभ्यारण्य को डाउन स्ट्रीम में 30 किलोमीटर आगे कोठारी गांव के पास शिफ्ट करने का प्रस्ताव है। यह गांव इलाहाबाद और सीतामढ़ी के बीच मेजा के पास है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की टीम ने चार माह पहले सर्वे कर सेंक्चुअरी की शिफ्टिंग को हरी झंडी दी थी। इसके मद्देनजर वहीं रिपोर्ट के आधार पर ही मुश्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में स्टेट वाइल्ड लाइफ एडवाइजरी बोर्ड की बैठक में भी इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया। अब यह प्रस्ताव अपने अंतिम चरण में सीआईसी के पास है, जहां से इसे जल्द हरी झंडी मिलने की संभावना है। डीएफओ मनोज खरे ने बताया कि शिफ्टिंग का कार्य अपने अंतिम चरण में है। लेकिन अब तक फैसला न आने के चलते ही मांसाहारी कछुए छोड़े गए हैं।
विज्ञापन

कुडों में डाले जाएंगे कछुए
शहर के कुंडों के पानी को स्वच्छ रखने के लिए वन विभाग योजना बना रहा है। इस योजना में शहर के उन प्राचीन कुंडों का चयन किया जाएगा, जहां वर्ष भर पानी भरा रहता है। उन कुंडों में कछुए छोडे़ जाएंगे, वे उस कुंड को साफ रख सकें। डीएफओ ने बताया कि पानी के लिए कछुए बहुत ही लाभकारी है। इसलिए यह सर्वे कराया जा रहा है ताकि कुंडों को स्वच्छ बनाया जा सकें। इसका लाभ शहरवासियों को मिलेगा। वहीं कुंड का पानी भी स्वच्छ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed