फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पितरकुंडा में छह मौतों के बाद भी नहीं चेता पुलिस-प्रशासन

पितरकुंडा में छह मौतों के बाद भी नहीं चेता पुलिस-प्रशासन

Thu, 25 Oct 2018 01:40 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
पितरकुंडा में छह मौतों के बाद भी नहीं चेता पुलिस-प्रशासन
वाराणसी। पितरकुंडा में 25 अक्तूबर 2016 को अवैध तरीके से पटाखा बनाने के दौरान हुए धमाके में छह लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद भी जिला पुलिस और प्रशासन पटाखों की अवैध बिक्री को लेकर गंभीर नहीं हुआ। नतीजतन, दो साल बाद एक बार फिर बुधवार को लहरतारा में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहा है। इससे पहले वर्ष 2009 में लोहता थाना के अलावल में पटाखा बनाने के दौरान पिता-पुत्र की मौत हो गई थी और कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे।
विज्ञापन

शहर मेें पटाखे के अवैध भंडारण और बिक्री के लिए घनी आबादी वाले दालमंडी, नई सड़क, हड़हा, लल्लापुरा, पितरकुंडा, दोषीपुरा और लोहता थाना के कुछ क्षेत्र चिह्नित हैं। सूत्रों के अनुसार इन इलाकों में दीपावली के लगभग एक माह पहले ही पटाखों का अवैध तरीके से भंडारण कर लिया जाता है। 50 करोड़ से रुपये ज्यादा के पटाखे अवैध तरीके से दालमंडी से पूर्वांचल के जिलों में बिक्री के लिए जाते हैं। इस काम में स्थानीय पुलिस, एलआईयू के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों की भी मिलीभगत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed