{"_id":"5bba6ec4867a5568270c363d","slug":"91538944708-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बीएचयू आएगी एम्स की टीम, परखेगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बीएचयू आएगी एम्स की टीम, परखेगी सुविधाएं
Updated Mon, 08 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आईएमएस बीएचयू में एम्स जैसी सुविधा के प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद एम्स की टीम एक बार फिर सोमवार को यहां आ रही है। यहां टीम के सदस्य सर सुंदरलाल अस्पताल, ट्रामा सेंटर आदि जगहों का दौरा कर सुविधाओं का मूल्यांकन करेंगे। इसके अलावा आईएमएस से जुड़े कुछ शिक्षकों के साथ सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे। दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन नौ अक्तूबर को गवर्निंग बॉडी की मीटिंग होगी, जिसमें बॉडी के चेयरमैन और नीति आयोग के सदस्य डॉ. बीके पॉल, एम्स के चयनित सदस्यों के साथ ही आईएमएस डायरेक्टर, डीन और विभागों के वरिष्ठ शिक्षक शामिल होंगे।
फिलहाल रविवार को अवकाश के बाद भी अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्रा के निर्देशन में डिप्टी एमएस, मेडिकल आफिसर ने इमरजेंसी, वार्डों आदि का दौरा कर व्यवस्थाएं देखी। टीम के आने की वजह से ही पितृ विसर्जन का अवकाश भी रद कर दिया गया है। इससे मरीजों को इलाज कराने में भी राहत मिलेगी। दिन में अस्पताल का दौरा करने के बाद शाम को केएन उडुप्पा में टीम के सदस्य शिक्षकों संग बैठक करेंगे। इसमें एम्स जैसी सुविधा के लिए विभागों की ओर से दिए गए प्रस्तावों, अब तक के कामकाज की प्रगति के साथ ही अन्य बिंदुओं पर चर्चा होगी।