{"_id":"5b32a7ed4f1c1b264d8b89cb","slug":"91530046445-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. सिद्ध गोपाल को आई थीं 13 चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. सिद्ध गोपाल को आई थीं 13 चोटें
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारवाड़ी अस्पताल के सीएमओ और पद्मश्री डॉ. सरोज चूड़ामणि गोपाल के पति डॉ. सिद्ध गोपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगलवार को जीआरपी थाने पहुंच गई। उनको छोटी-बड़ी मिला कर कुल 13 चोटें आई थीं। मौत का कारण ज्यादा रक्त बहने को बताया गया है।
जिला पुलिस की ओर से कैंट जीआरपी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट भेज दी गई है। रिपोर्ट में शरीर के बाएं तरफ कटने-छिलने से कई चोट लगी हैं। दोनों पैर और हाथ के पंजों में गहरी चोट, दाएं पैर के जंघे की हड्डी में भी गंभीर घाव के निशान थे। सिर में और पीछे गर्दन के पास और रीढ़ की हड्डी में भी चोट के निशान थे। जीआरपी रिपोर्ट को एसपी रेलवे इलाहाबाद परिक्षेत्र को भेजेगी। वहां से निर्देश मिलने पर परिजनों से पूछताछ करेगी।
डॉ. सिद्ध गोपाल 21 जून को कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ पर बेगमपुरा एक्सप्रेस के शंटिंग इंजन की चपेट में आकर घायल हो गए थे। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।