फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हाईवे पर जाम से कराहते रहे राहगीर

हाईवे पर जाम से कराहते रहे राहगीर

Tue, 26 Jun 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर जाम से कराहते रहे राहगीर
ज्ञानपुर/लालानगर। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के इंतजाम के बिना वाराणसी-इलाहाबाद हाईवे पर चल रहा सिक्सलेन का काम राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। आएदिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी फिक्र नहीं है। सोमवार को महराजगंज से लेकर लालानगर टोल प्लाजा तक भीषण जाम लगा रहा। इससे चिलचिलाती धूप और गर्मी में घंटों राहगीर बिलबिलाते रहे। आडे-तिरछे वाहन किसी तरह रेंग कर निकलते रहे लेकिन कहीं पुलिस नजर नहीं आई।
विज्ञापन

वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग को सिक्स लेन बनाने का काम तेजी से चल रहा है लेकिन यातायात सुचारु रखने के लिए न तो एनएचएआई ने कोई व्यवस्था की है न ही पुलिस ने। इसके चलते ऊंज से लेकर वाराणसी की सीमा पर स्थित बाबूसराय तक जाम की समस्या गंभीर हो गई है। रविवार की रात आठ बजे से 11 बजे तक तीन घंटे तक हाईवे जाम से जकड़ा रहा। सोमवार को सुबह हुई तो फिर जाम की समस्या खड़ी हो गई। महाराजगंज से लेकर लालानगर टोल प्लाजा तक दिन भर वाहनों की कतारें लगी रहीं। घंटों छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे और राहगीर बिलबिलाते रहे। शाम को टोल प्लाजा से लेकर गोपीगंज पड़ाव तक जाम लगा रहा। शाम के छह बजे के बाद दबाव और बढ़ गया, जो रात आठ बजे तक लगातार बना रहा। इससे वाहनों के पों-पों और धुएं के प्रदूषण के बीच सामान्य जनजीवन बेपटरी हो गया। गोपीगंज में मुख्य चौराहे पर बैरिकेडिंग, सड़क निर्माण, शादी-ब्याह और टोल प्लाजा पर ज्यादा देर तक वाहनों को रोकने से भी जाम लगता है। वहीं, औराई चौराहे से मिर्जापुर और जौनपुर की तरफ जाने और उधर से आने वाले वाहनों के चौराहे पर फंसने के कारण भी राजमार्ग पर जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed