{"_id":"5af351e24f1c1b56098b902f","slug":"91525895650-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की टीम देगी स्वच्छता का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की टीम देगी स्वच्छता का प्रशिक्षण
Updated Thu, 10 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। ग्राम प्रधानों और स्वच्छता ग्रहियों में स्वच्छता की अलख जगाने के लिए दिल्ली की टीम जिले में आ रही है। 14 से 17 मई तक 542 स्वच्छताग्रहियों को कार्यशाला के जरिए केंद्र सरकार की योजनाओं और स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ी जानकारी दी जाएगी जबकि 18 मई को ग्राम प्रधानों को आयुष्मान भारत योजना के बारे में बताया जाएगा। पंचायती राज विभाग ने कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है।
दिल्ली से आने वाली स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ी टीम का मुख्य उद्देश्य जिले को ओडीएफ करने की दिशा में स्वच्छता ग्रहियों और ग्राम प्रधानों में जागरूकता लाना है। विशेषकर स्वच्छता ग्रहियों को दक्ष बनाना है ताकि वह ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को खुले में शौच जाने से रोकें और शौचालयों का प्रयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित कर सकें। टीम द्वारा जानकारी दी जाएगी कि किस तरह निर्धारित समय तक जनपद को खुले में शौच मुक्त बनाया जा सकता है। स्वच्छता ग्रहियों की चार दिवसीय कार्यशाला के बाद 18 मई को जिले के 734 ग्राम प्रधानों को भी जागरूक किया जाएगा। जिला पंचायती राज अधिकारी उमाशंकर मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है। स्वच्छताग्रहियों को कृषि विज्ञान केंद्र और ग्राम प्रधानों को जिला चिकित्सालय के महिला एवं शिशु केंद्र सभागार में प्रशिक्षित करने की योजना बनाई गई है।