फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   डेंगू-चिकनगुनिया को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट

डेंगू-चिकनगुनिया को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट

Thu, 03 May 2018 01:56 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
डेंगू-चिकनगुनिया को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट
वाराणसी। डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव, पीडि़त मरीजों के बेहतर इलाज आदि को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में लार्वारोधी छिड़काव कराए जाने के साथ ही जिला-मंडलीय अस्पताल में मरीजों के लिए दस-दस बेड सुरक्षित रखने का निर्णय लिया गया है। साथ ही, जांच और दवाएं भी पर्याप्त मात्रा में मुहैया कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

रायफल क्लब में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीबी सिंह की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। जिला मलेरिया अधिकारी शरत चंद्र पांडेय ने बताया कि 2016 में 154 और 2017 में 107 रोगी चिह्नित। जन जागरूकता के माध्यम से ही इस बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
विज्ञापन

वेक्टर बार्न के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि जनपद के सभी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लार्वारोधी छिड़काव कराए जाने के लिए पर्याप्त मात्रा में कीटनाशक एवं छिड़काव पंप उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसके लिए मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, दीनदयाल जिला अस्पताल में 10-10 बेड आरक्षित कराए गए हैं। सीएमओ ने अधिकारियों से डेंगू के रोकथाम के लिए तत्पर रहने को कहा। इस दौरान डॉ. पुनीत कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed