फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सवारियों से भरा ऑटो पलटा, छह घायल

सवारियों से भरा ऑटो पलटा, छह घायल

Mon, 30 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
सवारियों से भरा ऑटो पलटा, छह घायल
लालानगर/गोपीगंज। वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर गेराईं के पास रविवार को सवारियों से भरा एक ऑटो पलट गया। इससे उसमें सवार छह यात्री घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य गोपीगंज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

गोपीगंज थाना क्षेत्र के कठौता मोढ़ स्थित राजमार्ग पर रविवार को बोलेरो की टक्कर से ऑटो पलट गया। इससे उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक और निजी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गोपीगंज नगर से एक ऑटो सवारी लेकर जंगीगंज की तरफ जा रहा था। कठौता मोड़ के करीब राजमार्ग की तरफ से आ रही तेज रप्तार बोलेरो ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आटो सड़क पर पलट गई। इसमें सवार छह लोग घायल हो गए। इनमें से खमरिया निवासी रासुदा (20) शालिनी मौर्या (21), शिव प्रकाश (18) और बिहरोजपुर निवासी उल्लंघन (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटना के बाद चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed