फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दर्जनभर से ज्यादा प्याऊ वाला नगर अबकी रहेगा प्यासा

दर्जनभर से ज्यादा प्याऊ वाला नगर अबकी रहेगा प्यासा

Thu, 26 Apr 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
दर्जनभर से ज्यादा प्याऊ वाला नगर अबकी रहेगा प्यासा
आजमगढ़। कहने को तो शहर में दर्जनभर से अधिक प्याऊ नगर पालिका द्वारा स्थापित कराए गए हैं, लेकिन इक्का दुक्का प्याऊ ही पानी दे रहे है। ज्यादातर प्याऊ के बंद होने से बोतल बंद पानी ही लोगों के गला तर करने के काम आ रहा है।
विज्ञापन

अप्रैल माह में गर्मी का हाल यह है कि हर घंटे पानी की तलब लग रही है। घर में तो हालत ठीक है लेकिन बाहर निकले लोगों कर परेशानियां काफी बढ़ गईं हैं। पहले की तरह अब सड़क की पटरियों पर जगह-जगह हैंडपंप अथवा प्याऊ की व्यवस्था नहीं दिख रही है। वहीं नगर पालिका प्रशासन ने भले ही कुछ प्रमुख चौराहों-तिराहों पर प्याऊ की स्थापना करवाया है लेकिन इसमें इक्का-दुक्का प्याऊ ही काम कर रहे है। सर्वाधिक भीड़-भाड़ वाले इलाके रोडवेज, रेलवे स्टेशन, नरौली चौराहे पर तो कोई इंतेजाम ही नहीं है। जिसके चलते राहगीरों को बाजार में बिकने वाले बोतल बंद पानी का ही सहारा है। गर्मी के मौसम में लोग परेशान है और नपा प्रशासन सिर्फ प्याऊ की स्थापना करवाने की कवायद में ही फिलहाल जुटा हुआ है।
विज्ञापन


हर साल स्थापित होता है प्याऊ
नगर पालिका प्रशासन हर साल गर्मी के मौसम में चार-छह प्याऊ स्थापित करवाता है, जो देखरेख के आभाव में अगली गर्मी तक खराब हो जाता है। पुन: नये प्याऊ के स्थापना की कवायद की जाती है। पुराने को ठीक कराने की ओर जरा भी ध्यान नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने प्याऊ को बना लिया आशियाना
शहर कोतवाली के पास पूर्व चेयरर्मन इंदिरा देवी जायसवाल के कार्यकाल के दौरान लाखों की लागत से प्याऊ की स्थापना हुई थी। जो वर्तमान में खराब पड़ा हुआ है। इस प्याऊ स्थल को एक गरीब परिवार ने अपना आशियाना बना लिया है। नपा के लोगों को जानकारी है, फिर भी इसे ठीक नहीं कराया जा रहा है।

निर्माणाधीन है आधा दर्जन नये प्याऊ
नयी चेयरमैन शीला श्रीवास्तव के कार्यकाल में एक बार फिर लगभग आधा दर्जन प्याऊ के निर्माण का कार्य चल रहा है। धीमी गति से हो रहे निर्माण कार्य को देख कर तो ऐसा ही लगता है कि इन प्याऊ से पानी गर्मी के मौसम के बाद ही लोगों को मयस्सर होगी।

नगर पंचायत में भी स्थिति बदतर
कटानी बाजार। शहर के साथ ही नगर पंचायत क्षेत्रों में भी प्याऊ की व्यवस्था चौपट हो चुकी है। आदर्श नगर पंचायत महराजगंज में राहगीरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर लाखों खर्च कर वाटर कूलर लगा कर प्याऊ को इंतजाम कराया गया था। जो वर्तमान में खराब पड़े हुए है। एसबीआई महराजगंज के सामने लगाया गया वाटर कूलर तो अपने स्थापना के दूसरे दिन से ही बंद पड़ा हुआ है। सैयद बाबा स्थान के पास लगा वाटर कूलर दो माह काम करने के बाद से ठप है। वहीं महराजगंज चौक पर लगा वाटर कूलर मात्र डेढ़ ही लोगों का गला तर कर सका। इसके अलावा एक-दो और भी वाटर कूलर क्षेत्र में लगे है लेकिन वे भी खराब पड़े हुए है। लोगों का कहना है कि एक तो भीषण गर्मी पड़ रही है वहीं कई बार शिकायत भी की गई। फिर भी वाटर कूलरों को ठीक नहीं कराया जा रहा है।

आजमगढ़ के नगर पालिका परिषद के प्रभारी ईओ प्रशांत कुमार ने बताया कि नपा क्षेत्र में लगभग दजर्न भर नये और पुराने प्याऊ काम कर रहे है। वर्तमान में दस नये प्याऊ का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमे चार चालू हो चुके है। दो प्याऊ एक सप्ताह में और चार अन्य एक माह में शुरू हो जायेंगे। जो भी पुराने प्याऊ खराब पड़े है, उसकी सूची बनवायी जा रही है, सभी को जल्द से जल्द करा दिया जायेगा, ताकि गर्मी के मौसम में राहगीरों को पेयजल की किल्लत न होने पाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed