फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   स्टेशन निदेशक को लेकर दो दिन चला हाई प्रोफाइल ड्रामा

स्टेशन निदेशक को लेकर दो दिन चला हाई प्रोफाइल ड्रामा

Thu, 12 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन निदेशक को लेकर दो दिन चला हाई प्रोफाइल ड्रामा
वाराणसी। कैंट स्टेशन पर एक आईआरटीएस अधिकारी को सुबह स्टेशन निदेशक पद का चार्ज दिया गया और कुछ ही घंटे बाद मना कर दिया गया। इसको लेकर जब नाराज आईआरटीएस लॉबी ने दबाव बनाया तो आनन-फानन दूसरे दिन उन्हें फिर से ज्वाइन कराया गया।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की तैनाती में रेलवे की बदइंतजामी और मनमानी देखने को मिल रही है। रेलवे बोर्ड ने देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्टेशन डायरेक्टर नियुक्त किया है। इसका मुख्य उद्देश्य यात्री सुविधा, परिचालन और विकास कार्यों के बीच सामंजस्य स्थापित करना है। कैंट रेलवे स्टेशन पर यह जिम्मेदारी एके पांडेय संभाल रहे थे। लगभग एक पखवारे से उनके तबादले और एक आईआरटीएस अधिकारी को यह जिम्मेदरी दिए जाने की चर्चाएं जोरों पर रहीं। लगभग एक सप्ताह पूर्व आनंद मोहन सिंह का नाम स्पष्ट होते ही कयासों पर विराम लग गया। मंगलवार को आनंद मोहन ने स्टेशन निदेशक का चार्ज ले भी लिया और उन्होंने कुछ घंटे तक कार्यालय में काम काज भी देखा। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो कुछ देर में दिल्ली से फोन घनघनाने लगे और आनंद मोहन को चार्ज न देने का फरमान जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

जब रेलवे बोर्ड और बड़ौदा हाउस में बैठे अधिकारियों को पता चला कि चार्ज तो दे दिया गया है तो उन्होंने इसे वापस लेने को कहा और एके पांडेय को ही निदेशक पद की जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दे दिए गए। इधर, आईआरटीएस अधिकारी को बुलाने और बाद में फैसले को वापस लेने की चर्चा यहां से दिल्ली तक शुरू हो गई। आईआरटीएस लॉबी में भी इसको लेकर जबरदस्त नाराजगी देखने को मिली। बुधवार को पूरे दिन दिल्ली में मंथन चलता रहा और लखनऊ, बनारस से फीडबैक लिए जाते रहे। देर शाम पांच बजे एक बार फिर से फैसला बदला और आनंद मोहन सिंह को शाम पांच बजे स्टेशन निदेशक का चार्ज दे दिया गया। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सतीश कुमार ने बताया की बुधवार को उनको चार्ज दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed