फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भदोही बना ओवरऑल चैंपियन

भदोही बना ओवरऑल चैंपियन

Wed, 14 Feb 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
भदोही बना ओवरऑल चैंपियन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान पर चल रही मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार के हाथों पुरस्कार पाकर विजेता खिलाड़ी खुशी से झूम उठे। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर भदोही को ओवर ऑल चैंपियन घोषित किया गया। सोनभद्र को दूसरा और मिर्जापुर को तीसरा पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

विंध्याचल मंडल के तीनों जिलों भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने दूसरे दिन भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाया और शानदार प्रदर्शन कर लोगों की वाहवाही बटोरी। बालिकाओं की प्राथमिक स्तर पर 400 मीटर की दौड़ में काजल यादव भदोही को प्रथम स्थान मिला। प्रीति यादव सोनभद्र और चंदा मिर्जापुर को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थाना मिला। पूर्व माध्यमिक स्तर पर 100 मीटर की दौड़ में ममता पाल मिर्जापुर प्रथम रहीं। हीरावती सोनभद्र और रूबी भदोही को दूसरा और तीसरा स्थान मिला। दो सौ मीटर की रेस में सुमन सोनभद्र अव्वल रहा। मिर्जापुर की गुड़िया को दूसरा और भदोही की शिवानी मौर्य को तीसरा स्थान मिला। इसी प्रकार खो-खो में प्राथमिक स्तर पर मीरजापुर विजेता और भदोही उपविजेता रहा। जूनियर स्तर पर भदोही ने मीरजापुर को पटखनी देकर जीत हासिल की। फुटबाल बालक वर्ग में भदोही विजेता और मीरजापुर उपविजेता रहा। कुश्ती में अपने-अपने वर्गों में रोहित यादव, रितेश बिंद और रहमान अली जीत हासिल की। इसी प्रकार व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर भदोही की काजल यादव, ममता पाल मिर्जापुर, सोनू और धनंजय भदोही को चैंपियन घोषित किया गया। इस मौके पर बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक रमेश कुमार तिवारी का इस मौके पर स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed