फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हंसिया-हथौड़ा रोकेंगे मोदी-शाह के अश्वमेध घोड़े

हंसिया-हथौड़ा रोकेंगे मोदी-शाह के अश्वमेध घोड़े

Mon, 29 Jan 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
हंसिया-हथौड़ा रोकेंगे मोदी-शाह के अश्वमेध घोड़े
वाराणसी। सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा सांप्रदायिकता, जोड़-तोड़, नारेबाजी और केंद्र की वर्तमान नीतियों से देश नहीं बदलेगा, न तो नए भारत का निर्माण होगा। केंद्र की इन्हीं नीतियों के चलते किसान, गरीब, मजदूर, दलित और अल्पसंख्यक रोजी-रोजगार एवं अपने वजूद के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इससे देश का भला होने वाला नहीं है। देशहित और जनहित में वैकल्पिक नीतियां बनानी होंगी तभी एक बेहतर भारत का निर्माण हो सकेगा।
विज्ञापन

रविवार को पार्टी के 22वें राज्य सम्मेलन में भाग लेने आए महासचिव बेनियाबाग के मैदान में आयोजित रैली में उमड़ी भीड़ से गदगद दिखे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 से पहले सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले राजनैतिक दलों के साथ मिलकर वैकल्पिक नीतियों पर विचार कर सांप्रदायिकता का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सबको शिक्षा, सबको स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने से ही बेहतर भारत का निर्माण होगा। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार कर लिया गया तो नौजवान देश की तकदीर और तस्वीर बदल देंगे।
विज्ञापन

केंद्र की आर्थिक नीतियों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार में 76 फीसदी जनता का धन देश के एक फीसदी अमीरों के हाथों में है। देश के अंदर केंद्र सरकार चमकता भारत और तरसता भारत की बुनियाद खड़ी कर रही है। पूंजीपति अमीर होते जा रहे हैँ और गरीब भूखों मर रहा है। पीएम मेक इन इंडिया, शाइनिंग इंडिया, डिजिटल इंडिया केसपने दिखा रहे हैं। इससे देश का भला नहीं होगा। साढ़े 12 लाख करोड़ उद्यमियों को बैंकों से कर्ज दे दिया गया और गरीब कर्जदार से वसूली की जाती है। देश के अंदर लूट बंद होनी चाहिए। उन्होंने पार्टी के चुनाव चिह्न हंसिया और हथौड़े को जुड़वा भाई बताया। कहा कि हंसिया किसान का और हथौड़ा मजदूर का प्रतीक है। इन्हीं दोनों की मजबूती से मोदी-शाह के अश्वमेध घोड़े को रोकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासगंज की घटना के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार
वाराणसी। सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि कासंगज की घटना के लिए प्रदेश की योगी सरकार जिम्मेदार है। घटना की नैतिक और वास्तविक जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए। भाजपा की जिन राज्यों में सरकार होती है वहीं ऐसी घटनाएं क्यों होती हैं। ऐसे लोगाें को सरकार का संरक्षण और प्रोत्साहन मिला है जिसके चलते घटनाएं घटित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अब केंद्र और प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed