फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हितेश अध्यक्ष, दीपक महामंत्री निर्वाचित

हितेश अध्यक्ष, दीपक महामंत्री निर्वाचित

Tue, 09 Jan 2018 02:17 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
हितेश अध्यक्ष, दीपक महामंत्री निर्वाचित
बडागांव। श्री बलदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ के लिए सोमवार को हुए चुनाव में हितेश कुमार पटेल अध्यक्ष और दीपक कुमार पटेल महामंत्री निर्वाचित घोषित किए गए ।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हुआ। कोहरे व ठंड के चलते धीमी गति से चल रहे मतदान में दोपहर होते-होते कुछ तेजी आई। दोपहर एक बजे तक 31.44 फीसदी छात्र वोट डालने के लिए पहुंचे। 3613 मतदाताओं के सापेक्ष 1136 छात्रों ने मतदान में भाग लिया ।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर हितेश कुमार पटेल, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर महेंद्र प्रसाद जायसवाल व विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर सूर्यकांत पटेल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर विशाल यादव (659 ) ने उदय प्रकाश वर्मा (424) को 235 मतों से पराजित किया। इस पद के लिए खड़े लखन्दर पटेल को 38 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद के उम्मीदवार दीपक कुमार पटेल (580) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गोविंद कुमार यादव (458) को 122 मतों के अंतर से हराया। इस पद के एक अन्य प्रत्याशी दीपक कुमार को 77 मत मिले। पुस्तकालय मंत्री पद के लिए सीधे मुकाबले में राजू कुमार पटेल (561) ने ऋषिकेश सरोज (544) को 17 मतों से पराजित किया। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ बब्बन प्रसाद सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई साथ ही मंगलवार को एक दिन के अवकाश की घोषणा की। सीओ शफीक अहमद खान ने सभी विजयी पदाधिकारियों को पुलिस सुरक्षा में घर भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed