{"_id":"595aab234f1c1bf7228b46d7","slug":"91499114275-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात के बेहतर इलाज का देंगे प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात के बेहतर इलाज का देंगे प्रशिक्षण
Updated Tue, 04 Jul 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में स्टेट रिसोर्स सेंटर की स्थापना की गई है। यूनिसेफ के सहयोग से स्थापित सेंटर पर पूर्वांचल के जिला-मंडलीय अस्पतालों में तैनात बाल रोग विशेषज्ञों, नर्सों को सुरक्षित इलाज के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस सेंटर का शुभारंभ 15 जुलाई को होगा। प्रदेश में नवजात शिशु मृत्यु दर बहुत अधिक है। इसे देखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और यूनीसेफ लखनऊ ने बाल रोग विभाग में सेंटर स्थापित कराया है। इसके पहले विभाग में नियोनेटल यूनिट में एक मॉडल सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट स्थापित है। अब यूनीसेफ की सहायता से खुले स्टेट रिसोर्स सेंटर पर जिला अस्पतालों में भर्ती बच्चों के सुरक्षित इलाज, परिवारीजनों को जागरूक करने आदि के बारे में समय-समय पर कार्यशाला आयोजित कर जानकारी दी जाएगी।
कार्यशाला में दी गई जानकारी
स्टेट रिसोर्स सेंटर के शुभारंभ से पहले ही यहां कार्यशाला शुरू हो गई है। चार दिवसीय कार्यशाला के समापन पर सोमवार को चिकित्सकों और नर्सों को जरूरी जानकारी दी गई, जिससे बाल मृत्यु दर कम किया जा सके। संयोजक प्रो. अशोक कुमार की चली कार्यशाला में बनारस और आसपास के जिलों के चिकित्सक, नर्स शामिल रहे। इस दौरान आईएमएस निदेशक प्रो. वीके शुक्ल, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय, प्रो. आर प्रसाद, दिल्ली से प्रो. सुषमा नांगिया, डॉ. साधना मेहता, डॉ. रवि सचान, बीएचयू से प्रो. श्रीपर्णा बसु मौजूद रहे।