फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   9055 patients will remain in home isolation till the investigation report comes

कोरोना के लक्ष्ज्ञण वाले होम आईसालेशन में

Fri, 24 Sep 2021 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
9055 patients will remain in home isolation till the investigation report comes
इस महीने 7 से 16 सितंबर तक सर्वे में जिन 9055 मरीजों में कोरोना जैसे लक्षण मिले थे, उन्हें जांच रिपोर्ट आने तक होम आइसोलेशन में रखने का निर्णय लिया गया है। सभी की सेहत की निगरानी की जिम्मेदारी संबंधित स्वास्थ्य केंद्र को दी गई है। सैंपल तो ले लिया गया, लेकिन जांच रिपोर्ट में एक सप्ताह का समय लग सकता है। सभी की आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है। इस समय आईएमएस बीएचयू में माइक्रो बायोलॉजी लैब के बंद होने की वजह से जांच का दबाव मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, आईएमएस के एमआरयू लैब पर है। एडिशनल सीएमओ डॉ. एके मौर्या ने बताया कि होम आइसोलेशन में रहने वालों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया है। जैसे-जैसे रिपोर्ट आती जाएगी, उसके हिसाब से लोगों को स्वस्थ घोषित किया जाएगा। उधर, बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली 4800 सैंपल की रिपोर्ट में कोई नया मरीज नहीं मिला। अब जिले में छह एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed