फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पक्षी विहार केंद्र में बढ़ेगा पक्षियों का कलरव

पक्षी विहार केंद्र में बढ़ेगा पक्षियों का कलरव

Mon, 06 May 2019 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
पक्षी विहार केंद्र में बढ़ेगा पक्षियों का कलरव
वाराणसी। सारनाथ पक्षी विहार केंद्र में जल्द ही पक्षियों का कलरव बढ़ने वाला है। इसके लिए वन विभाग ने पहल की है। अब एक समिति बनेगी, जो इस पूरे चिड़ियाघर का व्यवस्थित संचालन करेगी। नई रूप रेखा तैयार कर ली गई है। इसमें केंद्र में पशु-पक्षियों को बढ़ाने की भी योजना है।
विज्ञापन

सारनाथ पक्षी विहार केंद्र में पक्षियों में ईमू, सारस, हंस, बगुला, तोता, गोल्डेन पीजन, रंग विरंगे गौरैया सहित कई पक्षियां हैं। इसके अलावा जानवरों में मगरमच्छ, शाही भी हैं, लेकिन उचित तरीके से इनकी देखभाल नहीं हो पा रही है। इसमें सबसे अधिक परेशानी बजट की है। इसको लेकर ही वन विभाग ने नई योजना बनाई है, जिसमें एक समिति बनाकर इस पूरे परिसर का संचालन करने की योजना है। इस योजना से परिसर का पूरा रख रखाव भी समिति के सदस्यों के जिम्मे होगा, ताकि कोई भी निर्णय आसानी से स्थानीय स्तर पर लिया जा सके।
विज्ञापन

सारनाथ पक्षी विहार में प्रतिवर्ष लगभग 6 लाख लोग आते हैं, जिनसे 50 लाख रुपये की आमदनी होती है, लेकिन यह पूरा पैसा वन विभाग लखनऊ के खाते में जमा हो जाता है, जबकि पशु-पक्षियों के भोजन और उनके रख-रखाव पर जो खर्च होता है उसके लिए शासन से बजट मांगना पड़ता है। इससे वन विभाग को इन जीवों के रख रखाव में काफी परेशानी आती है। दूसरी ओर जिस स्तर की सुविधा पर्यटकों को दी जानी चाहिए वह नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की पहल पर बनी सहकारी समिति कागजी रूप से इस केंद्र को गोद लेगी। इसके बाद आयव्यय से लेकर वहां का संचालन व रख रखाव पर स्थानीय स्तर से निर्णय लेकर उसे कम समय में पूरा किया जा सकेगा। वन विभाग के अधिकारियों के सदस्य रहने के चलते समिति भी वन विभाग के नियमों को पालन करते हुए काम करेगी। इसमें अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed