फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ईंट निकालने के दौरान कुआं धंसने से मजदूर दबा

ईंट निकालने के दौरान कुआं धंसने से मजदूर दबा

Sat, 13 Apr 2019 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
ईंट निकालने के दौरान कुआं धंसने से मजदूर दबा
सेवापुरी। जंसा थाना के कपरफोरवा गांव में शुक्रवार की शाम ईंट निकालने के दौरान अचानक पुराना सूखा कुआं धंस गया। हादसे में ईंट निकाल रहा मजदूर सुभाष राम (50) कुआं के मलबे में दब गया। सूचना पाकर जंसा और रोहनिया थाने की पुलिस के साथ एसडीएम राजातालाब जयप्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की सूचना पर पांच बजे से 11 एनडीआरएफ के कर्मियों और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया जो देर तक जारी रहा।
विज्ञापन

कपरफोरवा गांव निवासी संतोष दुबे के मकान के बगल में उनका पुराना सूख चुका कुआं है। दो-तीन दिनों से कुएं की मजदूरों से खुदाई कराकर्र इंट निकलवाने का काम कराया जा रहा था। सिहोरवा उत्तरी गांव निवासी सुभाष राम और चार अन्य मजदूर काम में लगे हुए थे। सुभाष रस्सी के सहारे कुुएं में नीचे उतर कर ईंट निकाल रहा था और अन्य मजदूर बाहर से उसका सहयोग कर रहे थे। चार बजे के लगभग कुआं अचानक धंस गया। हादसे में सुभाष लगभग 50 फीट नीचे चला गया और कुएं की मिट्टी उस पर गिर गई। साथी मजदूरों ने शोर मचाया तो सूचना पुलिस को दी गई। हादसे की जानकारी पाकर रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, पूर्व विधायक महेंद्र पटेल, अपना दल के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह और मंगला पटेल सहित क्षेत्र के कई नेता पहुंचे। इसके साथ ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। शाम पांच बजे से एनडीआरएफ के जवानों और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

हादसे में सुभाष के दबने की सूचना पाकर उसकी पत्नी मीरा देवी और मां चंपा देवी मौके पर पहुंची। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल था और परिजन बड़ी ही मुश्किल से उन्हें संभाले हुए थे। परिजनों ने बताया कि सुभाष की छह बेटियां और चार बेटे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद ही दयनीय है और मजदूरी कर सुभाष सभी का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed