{"_id":"5c58aaacbdec22271a77b8c2","slug":"81549314732-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में औद्योगिक क्षेत्र फेज वन की सड़कों की मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में औद्योगिक क्षेत्र फेज वन की सड़कों की मरम्मत शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 की सड़कों का मरम्मत कार्य सोमवार को शुरू हो गया। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या ने पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य शुरू कराया। करीब 70 लाख की लागत से यहां की सड़कें बनाई जा रही हैं। इससे उद्यमियों को काफी सहूलियत होगी। सड़क की मरम्मत की मांग उद्यमी काफी दिन से कर रहे थे।
रामनगर औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों में हुए बड़े-बड़े गड्ढों के चलते अक्सर ट्रकों की कमानी टूट जाती है। इस क्षेत्र में आने से ट्रक चालक कतराते हैं। मरम्मत होने के बाद उद्यमियों को काफी सुविधा हो जाएगी। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्रीय सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की पहल पर 26 दिसंबर को औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना से एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मिला था। प्रतिनिधिमंडल ने औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 की सड़कों को गड्ढामुक्त करने की मांग की थी। इस दौरान मंत्री ने यूपीएसआईडीसी को निर्देशित किया था।
भट्टाचार्य ने बताया कि औद्योगिक आस्थान की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के साथ-साथ कई और योजनाओं को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। लखनऊ में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट में भी संगठन ने यह मुद्दा उठाया था। मरम्मत कार्य शुरू होने के दौरान अजय राय, संदीप सिंह, शिवपूजन जायसवाल, संतोष विश्वकर्मा, मनोज तिवारी, सच्चिदानंद औझा, जितेंदू पांडेय, राम सिंह और अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।