फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   2019 का लोकसभा चुनाव महागठबंधन का

2019 का लोकसभा चुनाव महागठबंधन का

Tue, 29 Jan 2019 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
2019 का लोकसभा चुनाव महागठबंधन का
वाराणसी। 2019 का लोकसभा चुनाव महागठबंधन का होगा। चुनाव परिणाम के बाद विपक्ष मायावती को अपना नेता चुनेगा। सर्किट हाउस में सोमवार को यह बातें बसपा के राष्ट्रीय महासचिव रामअचल राजभर ने पत्रकारों से कहीं।
विज्ञापन

प्रियंका गांधी को कांग्रेस द्वारा जिम्मेदारी दिए जाने के सवाल पर कहा कि कोई भी हमारे सामने आए हम तैयार हैं। हालांकि प्रियंका गांधी के बारे में जो भी फैसला लेना होगा वह हमारी पार्टी की मुखिया मायावती लेंगी। रामअचल ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी में बसपा बहुत पहले से लगी हुई है। महागठबंधन के बाद से हम अपने बूथ, सेक्टर, विधानसभा और जिला स्तर की कमेटियों का रिव्यू कर रहे हैं। आने वाला समय गठबंधन का होगा और 2019 के चुनाव के बाद मायावती देश की बड़ी नेता बन कर उभरेंगी। विपक्ष के बड़े और राष्ट्रीय स्तर के नेता उन्हें अपना नेता चुनेंगे।
विज्ञापन

राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज को लेकर जनता में बहुत नाराजगी है। केंद्र और प्रदेश की सरकार सभी मामले में फेल साबित हुई है। रोटी, रोजगार, कानून व्यवस्था और विकास कार्य से लेकर हर जगह सिर्फ जुमलों से सरकार चलाई जा रही है। कुल मिलाकर प्रदेश और केंद्र में जनविरोधी सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed