फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अपना दल का अभी किसी से गठबंधन नहीं

अपना दल का अभी किसी से गठबंधन नहीं

Mon, 14 Jan 2019 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
अपना दल का अभी किसी से गठबंधन नहीं
वाराणसी। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों से उनकी बातचीत चल रही है, लेकिन अभी किसी पार्टी से फाइनल गठबंधन नहीं हुआ है। पूर्वांचल समेत यूपी में अकेले दम पर अपना दल 30 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। गठबंधन की स्थिति में कितनी सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी यह उस समय की स्थिति पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन

उधर गठबंधन के सवाल पर आप प्रवक्ता वराज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि अपना दल के नेताओं से हमारी बातचीत चल रही है। सैद्धांतिक सहमति है, लेकिन अभी घोषणा होना बाकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी फरवरी में प्रतापगढ़ में होने वाली लोकसभा चुनाव की शंखनाद रैली में गठबंधन की स्थिति के ऐलान होगा।
विज्ञापन

अपना दल ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मजबूत करने का अभियान छेड़ रखा है। इसके तहत अपना दल के पदाधिकारी हर जिलों का दौरा करके कार्यकर्ताओं की टीम खड़ी कर रहे हैं। बीते विधानसभा चुनाव में अपना दल ने निषाद पार्टी और पीस पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था। इस बार लोकसभा में गठबंधन के लिए सभी पार्टियों के नेताओं से बातचीत चल रही है। एक दिन पूर्व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पंकज निरंजन और प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल की मुलाकात कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्र और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल से वाराणसी के टूरिस्ट बंग्लो में हुई है। यही नहीं भाजपा के नेताओं से भी अपना दल के पदाधिकारियों की मुलाकात हो चुकी है। अपना दल सीटों के समीकरण को देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपना दल युवा मंच की प्रदेश टीम घोषित
अपना दल युवा मंच के प्रदेश टीम की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश कमेटी में इलाहाबाद के डॉ पंकज पटेल को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वाराणसी के पंकज सेठ को प्रदेश महासचिव के अलावा डॉ. सुशील पटेल, सुरजीत पटेल, मोहम्मद अकरम चांद, एवं विनोद पटेल को प्रदेश महासचिव का दायित्व सौंपा गया है। राज्य कार्यालय सचिव मोहम्मद नजीर ने बताया कि कुलदीप पटेल को कौशांबी, संत कुमार को प्रतापगढ़, कुलदीप पटेल को सुल्तानपुर और मनीष निरंजन को झांसी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed