{"_id":"5c195f53bdec2257132aabc2","slug":"81545166675-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरजाघर चौराहा जाम की चपेट में, एक किमी का सफर लगता है घंटेभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरजाघर चौराहा जाम की चपेट में, एक किमी का सफर लगता है घंटेभर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर में कई चौराहे पूरे दिन जाम से कराहते हैं। गिरजाघर चौराहा इनमें से एक है। गोदौलिया, लक्सा, नई सड़क और भेलूपुर को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण चौराहे पर वाहनों को रेला रहता है। इसका प्रमुख कारण अतिक्रमण के साथ-साथ ट्रैफिक का कुप्रबंधन है। यहां बैरियर भी प्रभावी नहीं हैं। कभी-कभी एक किलोमीटर के सफर में घंटेभर लग जाते हैं।
लहुराबीर, बेनियाबाग होते हुए गोदौलिया जाने वाला ट्रैफिक गिरजाघर चौराहे से ही होकर गुजरता है। चौराहे पर ही पुलिस बूथ बना है। इसके साथ ही पेट्रोल टंकी के चलते भी वाहन गलत तरीके से मोड़ लिए जाते हैं। चौराहे के इर्द-गिर्द ठेले खोमचे वाले पटरियों पर ही व्यवसाय करते हैं। इसके चलते पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को दिक्कत होती है। वहीं आसपास ऑटो स्टैंड भी जाम की समस्या की वजह है। चौराहा संकरा होने की वजह से वाहन घूमने के बजाय तिरछे ही निकल जाते हैं। जिससे जाम की समस्या उत्पन्न होती है। नई सड़क पर जहां जगह-जगह बैरियर रख देने से कई क्षेत्रों के रास्ते बंद हो गए हैं ऐसे वाहनों का दबाव चौराहे पर बढ़ गया है। वहीं नई सड़क मार्ग पर शाही नाले की पाइप के चलते भी परेशानी बनी हुई है। ऐसे में बेनियाबाग से गिरजाघर चौराहे तक जाम लगना आम बात है।
व्यापारियों ने सुझाए उपाय
नई सड़क से गिरिजाघर चौराहे के बीच प्रमुख गलियों के सामने लगे बैरियर हटा दिए जाएं, तो चौराहे पर दबाव कम हो जाएगा’ ताज खां, व्यापारी
‘नई सड़क पर डिवाइडर के दोनों तरफ सीवर लाइन की पाइप के चलते सड़क संकरी हो गई है। इसका विकल्प निकाला जाए तो जाम की समस्या समाप्त हो सकती है।’मो. फैजल, व्यापारी