{"_id":"5c0d7b29bdec2241b054e7e6","slug":"81544387369-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर विश्व गुरु बनेगा भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर विश्व गुरु बनेगा भारत
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। केदारघाट स्थित करपात्री धाम में युवा चेतना की ओर से भारत पुन: विश्व गुरु विषयक व्याख्यान का आयोजन रविवार को किया गया। मुख्य वक्ता भारत की एडिशनल सॉलिसिटर जनरल पिंकी आनंद ने कहा कि देश की परंपरा और संविधान सहित कई विषय हैं, जिनके चलते विश्व में भारत हमेशा आगे रहेगा। देश पिछले चार सालों में काफ़ी आगे गया है। अन्य विकसित देशों के सामने भारत का कद काफी बढ़ा है। विकास और बदलाव के चलते आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। यह सब प्रधानमंत्री के चलते हुआ है।
काशी पर उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने पहली बार लाल किले के प्राचीर से स्वच्छता और शौचालय की बात कही तो लोगों को अजूबा लगा, लेकिन काशी में स्वच्छता को लेकर हुए शुरुआत के बाद काफी बदलाव हुआ है, लेकिन यहां के लोगों से और भी स्वच्छ बनारस दिखे इस पर जोर देना चाहिए। काशी की सूरत बदल गई, पूरी काशी चमक रही है। स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि भारत अपनी खूबियों के चलते ही सोने की चिड़िया कहा जाता है, भारत विश्व गुरु था और आगे भी रहेगा। आध्यात्मिक ऊर्जा के कारण ही भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि देश की खोई प्रतिष्ठा को प्राप्त करने के लिए गांव को समृद्ध बनाना होगा। अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि देश के गांव में बैठा आम नौजवान ही भारत को विश्व गुरु बना सकता है। डॉ. गिरीश दत्त पांडेय, डॉ. रवींद्र रंजन, अमित सोनकर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।