फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अफसरों में रार की उत्पादन पर ‘मार’

अफसरों में रार की उत्पादन पर ‘मार’

Sun, 02 Dec 2018 02:07 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
अफसरों में रार की उत्पादन पर ‘मार’
वाराणसी। आला अधिकारियों के बीच छिड़ी रार का असर डीजल रेल इंजन कारखाना (डीरेका) में रेल इंजनों के उत्पादन पर भी पड़ने लगा है। नवंबर में इलेक्ट्रिक व डीजल रेल इंजनों के उत्पादन में करीब 47 प्रतिशत की कमी आई है।
विज्ञापन

डीरेका महाप्रबंधक रश्मि गोयल के फरमान से डीरेका के अधिकारियों और कर्मचारियों में जबरदस्त नाराजगी है। इसका असर रेल इंजनों के उत्पादन पर भी पड़ने लगा। नवंबर में डीजल और इलेक्ट्रिक रेल इंजन मिलाकर 30 रेल इंजन बनाए जाने थे, लेकिन आपसी रार के चलते केवल 16 रेल इंजन (इलेक्ट्रिक और डीजल) ही बने जो निर्धारित लक्ष्य से 14 कम है। उत्पादन का यह आंकड़ा पुराने लक्ष्य के आधार पर है। अगर 400 इलेक्ट्रिक रेल इंजन के नए लक्ष्य के सापेक्ष इसे देखा जाए तो उत्पादन में जबरदस्त कमी आई है। इसका कारण अधिकारी, कर्मचारियों की नाराजगी को बताया जा रहा है। यही आलम रहा तो इलेक्ट्रिक रेल इंजन के पूर्व निर्धारित 175 इंजनों का निर्माण भी डीरेका के लिए टेढ़ी खीर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed