{"_id":"5beb3155bdec22697a0f4a50","slug":"81542140245-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी से इलाहाबाद के बीच चलेंगे ‘लो ड्राफ्ट’ पोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी से इलाहाबाद के बीच चलेंगे ‘लो ड्राफ्ट’ पोत
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। वाराणसी से इलाहाबाद के बीच गंगा में पर्यटन और परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘लो ड्राफ्ट वेसेल्स’ (कम गहराई में भी चलने में सक्षम पानी के जहाज) चलाए जाएंगे। इनलैंड वाटरवेज अथारिटी ऑफ इंडिया ने इसकी रणनीति तैयार कर ली है। दिसंबर से चार ‘लो ड्राफ्ट वेसेल्स’ चलाए जाएंगे।
महाकुंभ और प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। परिवहन और पर्यटन के सभी पहलुओं पर ध्यान देने के साथ ही सैलानियों को नए व रोमांचक अनुभव कराने की तैयारी भी की जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए आईडब्लूएआई वाराणसी से इलाहाबाद के बीच चार ‘लो ड्राफ्ट वेसेल्स’ चलाएगा। इसके लिए चार जगह अस्थाई टर्मिनल बनाए गए हैं। राज्य सरकार के सहयोग से इन घाटों पर यात्री सुविधाआें का विस्तार किया जाएगा। डिप्टी डायरेक्टर आईडब्लूएआई वाराणसी मयंक कुमार ने बताया कि कुछ घंटे के अंतराल में इनका संचालन किया जाएगा।
सफर में लगेगा एक से डेढ़ दिन
गंगा के रास्ते वारणसी से इलाहाबाद का सफर एक से डेढ़ दिन का होगा। ढाई सौ से किलोमीटर से ज्यादा लंबे जलमार्ग से आवागमन में लंबा समय लगेगा। पर्यटन के लिहाज से यह रोमांचक सफर होगा। शहर और गांव के नए एंगल से देखने और जलमार्ग का रोमांच पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण होगा।