{"_id":"5bd37881bdec221e2f5b5a88","slug":"81540585601-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बाद भी हत्या की वजह तक नहीं जान सकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बाद भी हत्या की वजह तक नहीं जान सकी पुलिस
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जगतगंज स्थित साइबर कैफे और फोटोस्टेट दुकान के संचालक सतीश राय की हत्या के दूसरे दिन तक भी पुलिस वारदात की वजह नहीं जान सकी। हाल ही के महीनों में सतीश से जुड़े तीन विवादों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस टीमों का ही मानना है कि ये विवाद इस तरह के नहीं थे, जिनकी वजह से कोई किसी की हत्या करा दे। पुलिस इस मामले में पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली है। क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की तीन टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। पुलिस की एक टीम सतीश के गांव गाजीपुर जिले के रेवतीपुर (भिखमपट्टी) गई है। सिगरा थाना अंतर्गत शिवपुरवा निवासी सतीश गुरुवार की रात जगतगंज स्थित अपनी दुकान पर बड़े भाई मनीष के साथ थे। इसी दौरान बदमाशों ने गोली मार दी थी। वारदात को लेकर मनीष की तहरीर पर चेतगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सतीश को .32 बोर की पिस्टल से गोली मारी गई। शुक्रवार को सतीश का अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर हुआ जहां मुखाग्नि पिता श्लोक राय ने दी। परिजनों और करीबियों का कहना था कि घर और दुकान के अलावा सतीश कहीं आते-जाते भी नहीं थे। ऐसे में उनकी रंजिश किससे थी, यह सभी के लिए यक्ष प्रश्न है।
हत्या के तीन मामले और खुलासा एक का भी नहीं
रोहनिया में स्कूल चौैकीदार और चोलापुर में बुजुर्ग की हत्या केे बाद गुरुवार को सतीश की हत्या कर दी गई। तीन मामलों में पुलिस किसी की गिरफ्तारी तो दूर बदमाशों को चिह्नित तक नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
वर्जन
वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। सतीश के परिजनों और करीबियों के अनुसार उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। सीसी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद से वारदात की तह तक पहुंचने का प्रयास जारी है।
- आनंद कुलकर्णी, एसएसपी