{"_id":"5b9d6a0e867a557ebe1e89c8","slug":"81537042958-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू मरीजों के लिए बीएचयू में 26 बेड आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू मरीजों के लिए बीएचयू में 26 बेड आरक्षित
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बदलते मौसम के साथ ही डेंगू के मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। जिले में अब तक करीब 30 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इसके बाद बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए इमरजेंसी वार्ड में 11, मेडिसिन विभाग में 11 और बाल रोग विभाग में चार बेड आरक्षित करा दिया गया है। 18 सितंबर से यह नई व्यवस्था एक महीने तक लागू रहेगी। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्र की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में इसका फैसला हुआ।
प्रो. मिश्र ने बताया कि डेंगू से पीड़ित मरीजों के लिए जांच किट भी खरीदे जाएंगे। इसके अलावा इमरजेंसी के दूसरी मंजिल पर 11 बेड, बाल रोग विभाग में चार और मेडिसिन विभाग में 11 बेड आरक्षित रहेगा। जांच में डेंगू की पुष्टि के बाद मरीज यहां भर्ती होंगे। उन्होंने बताया कि मरीजों को परामर्श देने के लिए सात सदस्यीय कमेटी भी बनाई गई है। इसमें मेडिसिन और बाल रोग विभाग के 1-1 सीनियर रेजीडेंट, अस्पताल के सीनियर मेडिकल आफिसर डॉ.एसके गौतम, नर्सिंग सुपरीटेंडेंट आदि शामिल हैं। बैठक खत्म होने के बाद इन सुविधाओं के बारे में सीएमओ को भी पत्र भेजकर जानकारी दी गई।