फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हथौड़े से वार कर पत्नी की हत्या

हथौड़े से वार कर पत्नी की हत्या

Thu, 17 May 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
हथौड़े से वार कर पत्नी की हत्या
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के उमरिया गांव में बुधवार को मामूली बात पर पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़े से जोरदार प्रहार कर दिया। गंभीर चोट लगने से पत्नी की मौके पर मौत हो गई। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उमरिया गांव निवासी राजेंद्र पुत्र लालता प्रसाद गिरी गुजरात के अहमदाबाद में पत्नी रानी देवी और तीन बच्चों के साथ रहता था। सोमवार को वह अहमदाबाद से घर के लिए सपरिवार निकला। घर वालों ने बताया कि मंगलवार को मुगलसराय स्टेशन पहुंचने पर राजेंद्र ने पत्नी को कहीं और लेकर जाने के लिए कहा, लेकिन सामान होने के कारण पत्नी ने मना कर दिया। इससे वह नाराज हो गया। उसकी पत्नी अपने बच्चों को लेकर घर आ गई। बताते हैं कि बुधवार को सुबह रानी घर की साफ-सफाई कर रही थी कि उसी समय राजेंद्र घर पहुंच गया। आवेश में आकर उसने पत्नी को खींचकर कमरे में ले गया और वहां रखे हथौड़े से उसके सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। इससे रानी वहीं पर ढेर हो गई और कमरे में हर तरफ खून फैल गया। जब तक परिवार वाले कुछ समझ पाते, रानी (40) की मौत हो गई थी। मृतका का मायका भदोही कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ौना गांव में है। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर हथौड़े को कब्जे में ले लिया। मृतका के तीन बच्चे हैं, जिसमें दो बेटे और एक बेटी है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed