फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   महिलाएं सशक्त होंगी तो बढ़ेगा देश

महिलाएं सशक्त होंगी तो बढ़ेगा देश

Mon, 07 May 2018 01:12 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
महिलाएं सशक्त होंगी तो बढ़ेगा देश
ज्ञानपुर। तारा अक्षर की ओर से शनिवार को प्राथमिक विद्यालय अमिलहरा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं के सशक्तीकरण पर जोर दिया गया। महिलाओं को शिक्षित करने के लिए संगठन की ओर से उठाए गए कदम पर मंत्रणा की गई।
विज्ञापन

तारा अक्षर के ब्लॉक कोआर्डिनेटर राजेश कुशवाहा ने कहा कि तारा अक्षर संगठन गत कई साल से जिले के विभिन्न ब्लॉकों में महिलाओं को शिक्षित करने का कार्य कर रहा है। अब तक अभोली, सुरियावां और ज्ञानपुर ब्लॉक में 50 हजार से अधिक महिलाओं को शिक्षित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाएं शिक्षित होकर सशक्त नहीं होंगी तब तक देश आगे नहीं बढ़ेगा। अमिलहरा की ग्राम प्रधान सोनिया देवी को रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार मिलने पर खुशी जताया। कहा कि अमिलहरा गांव में कई सराहनीय कार्य हुए। वर्तमान में औराई के 28 गावों में यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। 2020 तक सात हजार महिलाओं को साक्षर करने का लक्ष्य है। इस मौके पर एमएस अहलूवालिया, कृष्ण मुरारी, प्रकाश चंद्र, सुभाष चंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed