फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   डीरेका कर्मी के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर जान दी

डीरेका कर्मी के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 20 Apr 2018 02:32 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
डीरेका कर्मी के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर जान दी
वाराणसी। डीरेका के कर्मचारी रामचंद्र प्रजापति के इकलौते बेटे अविनाश (31) का शव बुधवार की देर रात उनके घर के पीछे बाल उद्यान की रेलिंग के सहारे बेल्ट के फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार पहली पत्नी से तलाक और फिर शादी तय होने के बाद रद्द होने की वजह से अविनाश अवसाद ग्रस्त रहता था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के जगदीशपुर अंतूपुर के मूल निवासी रामचंद्र डीरेका में एमसीएन पद पर तैनात हैं और डीरेका परिसर स्थित कर्मचारी आवास संख्या 756 ई में रहते हैं। बुधवार को रामचंद्र अपनी बेटी के साथ गांव गए हुए थे। रात में अविनाश घर पर आया तो मां अमरावती देवी ने उसे खाना खाने को कहा। पहले से ही नाराज अविनाश थाली और लोटा फेंकते हुए घर से बाहर निकल गया। काफी देर तक वापस नहीं आया तो अमरावती देवी रात 12 बजे के लगभग घर से बाहर निकलीं। मकान के पीछे उन्होंने देखा कि बाल उद्यान की चहारदीवारी के सहारे अविनाश खड़ा है तो उसे आवाज देने लगीं। बार-बार पुकारने के बाद भी अविनाश ने उत्तर नहीं दिया तो वो उसके नजदीक गईं और उनके मुंह से चीख निकल गईं। अमरावती देवी की चीख सुनकर पड़ोसी भाग कर मौके पर आए और सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed