फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   छेड़खानी के विवाद में चले ईंट पत्थर00

छेड़खानी के विवाद में चले ईंट पत्थर00

Sun, 04 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
छेड़खानी के विवाद में चले ईंट पत्थर00
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के किरहिया में शनिवार को छेड़खानी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले। सीओ भेलूपुर एपी सिंह ने फोर्स के साथ पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

किरहिया के सोनकर बस्ती में क्षेत्रीय लोगों ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए राधे यादव पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पीआरवी मूकदर्शक होकर कंट्रोल रुम से फोर्स की मांग की। मौके पर पहुंची सात पीआरवी गाड़ी के जवान भी मूकदर्शक बन गये। पीआरवी के सामने भी ईंट पत्थर चलते रहे। भेलूपुर पुलिस ने पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। राधे यादव को सिर में गंभीर चोट लगी है और तीन अन्य को मामूली चोट लगी है। पुलिस ने घायलों का अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। देर शाम दोनों पक्षों में फिर मारपीट हो गई। मौके पर क्यूआरटी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed