फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   होली में उड़े जमकर गुलाल

होली में उड़े जमकर गुलाल

Sun, 04 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
होली में उड़े जमकर गुलाल

विज्ञापन
वाराणसी। होली का रंग और उल्लास काशी के घाट से लेकर शहर के मोहल्लों में छाया रहा। शुक्रवार को होली पर काशी में अबीर-गुलाल और रंगों से सड़कें रंग-बिरंगी हो गई। सुनहरे रंगों में लिपे-पुते चेहरे ऐसे थे कि किसी को पहचान पाना मुश्किल हो रहा था। युवाओं का रेला सुबह से ही सड़कों पर उतर आया था। विभिन्न वेश-भूषाओं में निकली युवाओं की टोली जोगीरा सारारारा... की धुन पर मस्ती करते नजर आए। घाटों पर युवा होली गीतों पर खूब थिरके।
फागुन की मस्ती में बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी रंगों से सराबोर रहे। मुस्लिम बहुल मदनपुरा, रेवड़ी तालाब, कोयला बाजार, पीलीकोठी में भी उत्साह के साथ होली खेली गई। दशाश्वमेध में चितरंजन पार्क में डीजे लगाकर युवक फिल्मी गीतों पर ठुमके लगा रहे थे। कई जगह युवकों के समूह महिलाओं की चोटियां, लाल-काले बाल के साथ साड़ी, सलवार-सूट पहन कर मुखौटा लगाए होली खेलने निकले।
विज्ञापन

चेतगंज में होरी खेलैं रघुबीरा अवध में... के बोल पर सैकड़ों युवा एक साथ थिरक रहे थे। बेनियाबाग तिराहे पर डीजे पर नए गानों के धुन के बोल गूंजते रहे और युवाओं की टोलियां झूमती-थिरकती रहीं। इसके बीच सड़कों की दोनों पटरियों, छतों से बच्चे-महिलाएं राह चलते लोगों पर रंगों की बौछार कर रहे थे। गलियों में जगह-जगह बच्चे गुब्बारे और पिचकारी से रंग खेलते रहे। चौक, मैदागिन, रामकटोरा, लहुराबीर की सड़के दिन के 12 बजे तक खाली हो गई थीं, जबकि नई सड़क, बेनिया, चेतगंज में जमावड़ा लगा रहा। अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट, सोनारपुरा, गोदौलिया, दशाश्वमेध में भी दोपहर तक भीड़ लगी रही। विशेश्वरगंज, मछोदरी, अर्दली बाजार, कैंट, पांडेयपुर, सिगरा, महमूरगंज, कमच्छा, सोनारपुरा, अस्सी, लंका में उत्साह के साथ लोग रंग खेलते रहे। गंगा तट पर विदेशी युवक-युवतियों ने खूब अबीर-गुलाल उड़ाए और पिचकारी से रंगों की बौछार की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed