फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शताब्दी वर्ष समारोह में मिली पांच नये प्रोजेक्ट की सौगात00

शताब्दी वर्ष समारोह में मिली पांच नये प्रोजेक्ट की सौगात00

Fri, 23 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
शताब्दी वर्ष समारोह में मिली पांच नये प्रोजेक्ट की सौगात00
शताब्दी वर्ष समारोह में मिली पांच नये प्रोजेक्ट की सौगात
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू में शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ
अगले साल फरवरी में होगा मुख्य समारोह
1968 के पुरातन छात्र पहुंचे संस्थान, यादें की साझा
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी।
आईआईटी बीएचयू में गुरुवार को शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ हुआ। 1968 बैच के 50 से अधिक पुरातन छात्र इस समारोह में शामिल हुए। शुभारंभ के मौके पर वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों के लिए जहां बैकड्राप, लोगो, विजन चरित्र निर्माण युक्त उच्च शिक्षा को लांच किया गया वहीं पांच नये प्रोजेक्ट की सौगात भी मिली। संस्थान में अगले साल फरवरी 2019 में मुख्य समारोह मनाया जाएगा।

स्वतंत्रता भवन सभागार में हुए आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि आईआईटी निदेशक प्रो. राजीव संगल ने सभी को बधाई दी। शताब्दी वर्ष समारोह समिति के अध्यक्ष प्रो. आरके मिश्रा ने बताया कि देश में कुछ ही संस्थान हैं, जिन्होंने 100 साल का सफर पूरा किया है, उसमें आईआईटी बीएचयू भी शामिल हो गया है। आगामी वसंत पंचमी पर भव्य समारोह मनाया जाएगा। संसाधन एवं पूर्व छात्र के अधिष्ठाता प्रो. एके त्रिपाठी ने बताया कि संस्थान का मुख्य ध्यान सभी विभागों को पंक्तिबद्ध करना है ताकि वे उद्योगों के साथ सहयोग और अगले स्तर पर पहुंच सकें। संस्थान के पूर्व छात्र और केंद्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट डल के सीईओ अरविंद गुप्ता और अमेजन वेब सीरिज के एमडी राहुल शर्मा समेत संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र मौजूद रहे। देर शाम स्वतंत्रता भवन में आयोजित कार्यक्रमों में छात्रों ने मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति, नाटक का मंचन कर वाहवाही लूटी। इस दौरान देवेंद्र सिंह, अजय गुप्ता, हर्षित चौधरी, भरत, अमित सोमानी, मणिकांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

0000000000
पांच नये प्रोजेक्ट हुए लांच
0 शताब्दी सांस्कृतिक संकुल-संस्थान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भवन का निर्माण।
0 शताब्दी गोष्ठी संकुल- संस्थान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक गोष्ठियों के लिए भवन का निर्माण
0 ऐसा कोष तैयार किया जाए जिसमें पूरे विश्व में फैले पूर्व छात्रों द्वारा दान किया हुआ धन एक ही कोष में जमा कर संस्थान के विकास में लगाया जा सके।
0 शताब्दी इंफ ार्मेेशन टेक्नालाजी सर्विस सेंटर-संस्थान में ऐसा केन्द्र बने जहां तकनीकी स्तर पर उच्च शिक्षा छात्रों को दी जा सके।
0 शताब्दी ग्रन्थागार-संस्थान में आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed