{"_id":"5a8de4164f1c1b3c718b637b","slug":"81519248406-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पार्किगिं का आरोपी विशाल मेगामार्ट का संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध पार्किगिं का आरोपी विशाल मेगामार्ट का संचालक गिरफ्तार
Updated Thu, 22 Feb 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शोरूम में आए ग्राहकों के वाहन सड़क पर खड़ा कराना भोजूबीर स्थित विशाल मेगामार्ट के संचालक को महंगा पड़ा। मामले में दर्ज मुकदमे को लेकर बुधवार को कैंट पुलिस ने मेगामार्ट के संचालक इलाहाबाद के अलोपीबाग निवासी अनुभव पांडेय को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं, शहर के दस नर्सिगिंहोम के बेसमेंट के बारे में एसपी ट्रैफिक ने वीडीए और संबंधित थानों से एक हफ्ते में रिपोर्ट मांगी है। कहा है कि यदि बेसमेंट का पार्किगिं के अलावा किसी अन्य तरीके से उपयोग हो रहा होगा तो सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बुधवार को बताया कि शहर के 10 निजी अस्पतालों, नर्सिगिंहोम और पैथालॉजी सेंटर के बेसमेंट में पार्किगिं के स्थान पर अन्य गतिविधियां संचालित होने के कारण बीते साल आठ दिसंबर को सीलिंग की कार्रवाई की गई थी। इनमें से गिलट बाजार स्थित त्रिमूर्ति हास्पिटल, जेल रोड स्थित एमपी सर्जिकल, भोजूबीर स्थित चेतना हास्पिटल, शुभम हास्पिटल, समर्पण हास्पिटल, लक्ष्मी मेमोरियल हास्पिटल, कोशिका चिल्ड्रेन हास्पिटल, हिवेल हास्पिटल, अरिहंत डायग्नोस्टिक सेंटर और समायन हास्पिटल शामिल हैं। इन सभी का सत्यापन कर वीडीए और संबंधित क्षेत्र के थानेदारों से रिपोर्ट मांगी गई है। यदि यहां बेसमेंट में पार्किगिं के बजाय कोई और काम होता मिला तो तत्काल मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। एसपी ट्रैफिक ने कहा कि जिले की सभी बहुमंजिला इमारतों के मालिकों से यह अपील है कि वो अपने बेसमेंट का उपयोग सिर्फ पार्किगिं के लिए ही करें। इससे इतर किसी भी प्रकार का उपयोग करने पर संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई में देरी नहीं की जाएगी।