फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शानदार प्रस्तुतियों से बच्चों ने छोड़ी छाप

शानदार प्रस्तुतियों से बच्चों ने छोड़ी छाप

Tue, 13 Feb 2018 01:20 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
शानदार प्रस्तुतियों से बच्चों ने छोड़ी छाप
भदोही। मर्यादपट्टी स्थित जय हिंद शिक्षा निकेतन विद्यालय के बच्चों ने सोमवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरी। बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

समारोह में छात्र-छात्राओं ने लघु नाटिका, ड्रामा, डांस, गीत, वाद-विवाद आदि के माध्यम से अतिथियों के सामने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दोपहर लगभग 2 बजे से प्रारंभ हुए वार्षिकोत्सव में सायं 6 बजे तक बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ नृत्य और गीतों से समां बाध दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि व्यंग्यकार सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने कहा कि बच्चों को जैसे चाहे वैसी राह दिखा सकते हैं। मंच पर उनकी प्रतिभा देखने ही बनती है। ऐसे में बच्चों के उत्साहवर्धन से उनकी प्रतिभा निखरती है। प्रबंधक सत्यशील जायसवाल ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। संचालन गुंजन दूबे ने किया। इस दौरान गोविंद हर्ष, कर्मराज किसलय, रवींद्र दूबे, मदनलाल बिंद, राकेश कैलासी, करुणा शंकर दूबे, अमित जायसवाल, विपिन बरनवाल, रामसहाय, मो.अली सिद्दीकी, अशोक श्रीवास्तव, रमेश प्रजापति, भगौती जायसवाल, सुभाष मौर्य, राजकुमार, सलिल श्रीवास्तव, हिमांशु यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed