{"_id":"5a7dfaaa4f1c1bf17b8b6688","slug":"81518205610-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षार्थी बोले, पेपर गठित था लेकिन रिजल्ट अच्छा होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षार्थी बोले, पेपर गठित था लेकिन रिजल्ट अच्छा होगा
Updated Sat, 10 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के चौथे दिन सुबह की पाली में 10वीं अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। प्रश्नपत्र कठिन होने के चलते अधिकतर परीक्षार्थी परेशान दिखाई दिए। कठिन पेपर ने परीक्षार्थियों को खूब छकाया। हालांकि मेहनत कर परीक्षा में बैठने वाले छात्र-छात्राओं ने पेपर अच्छा होने का दावा किया।
विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर परीक्षा केंद्र में 10वीं अंग्रेजी की परीक्षा देने के बाद बाहर आईं अनीता बिंद ने कहा कि पेपर तो कठिन था, मगर तैयारी पूरी होने के कारण प्रश्नों को हल करने में कोई दिक्कत नहीं आई। खुशनुमा बानो ने कहा कि अंग्रेजी के कुछ प्रश्नों ने छकाया जरूर, लेकिन रिजल्ट अच्छा आएगा। आशीष कुमार यादव ने कहा कि परीक्षा में सख्ती होने के कारण पूरे साल पढ़ाई में मेहनत करने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा देने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है। नकल नहीं होने से बगल वाले परीक्षार्थी परेशान नहीं कर रहे हैं। अर्जुन ने कहा कि पेपर काफी आसान था। हल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। दो-चार नंबर को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर प्रश्न हल कर लिए गए। समय के पहले पेपर हल करके कापी जमा कर दी। वहीं दूसरी ओर जिन परीक्षार्थियों के पेपर बिगड़ गए, उनके चेहरे से रौनक गायब दिखी।